1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: सुबह से रात तक क्रिकेट का रोमांच, आज खेले जाएंगे 4 वॉर्म-अप मैच; धांसू टीमों के बीच टक्कर

T20 World Cup: सुबह से रात तक क्रिकेट का रोमांच, आज खेले जाएंगे 4 वॉर्म-अप मैच; धांसू टीमों के बीच टक्कर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 05, 2026 09:14 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 09:14 am IST

T20 World Cup warm-up schedule:T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म-अप मैच खेले जा रहे हैं। 5 फरवरी को 4 वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत कुल 8 टीमें आज एक्शन में होंगी।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड Image Source : AP

T20 World Cup 2026 Warm up Matches Schedule 5 February: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां संस्करण 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और उससे पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। आज एक ही दिन में चार अलग-अलग वेन्यू पर कुल आठ टीमें एक्शन में नजर आएंगी। फुल मेंबर टीमों में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे अपने अभ्यास मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।

दिन का पहला मुकाबला दोपहर 1 बजे (IST) से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में ओमान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। इसी मैदान पर 4 फरवरी को पाकिस्तान और आयरलैंड का वॉर्म-अप मैच बिना एक भी गेंद फेंके बारिश की भेंट चढ़ गया था। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत की लय के साथ उतरेंगी, क्योंकि अपने पिछले अभ्यास मैच में ओमान ने श्रीलंका ए को हराया था, जबकि जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड्स पर जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा नीदरलैंड

आज का दूसरा बड़ा मुकाबला शाम 5 बजे (IST) से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मुकाबला ‘मैन इन ऑरेंज’ के लिए कड़ी परीक्षा साबित हो सकता है, लेकिन अगर नीदरलैंड्स इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो पाकिस्तान के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से पहले टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा।

चेन्नई और नवी मुंबई में भी होंगे अहम मुकाबले

दिन के तीसरे मुकाबले में कनाडा और नेपाल आमने-सामने होंगे। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। कनाडा को अपने पिछले वॉर्म-अप मैच में इटली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि नेपाल ने UAE के खिलाफ 146 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

दिन का आखिरी मुकाबला रात 7 बजे (IST) से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां न्यूजीलैंड की टीम अमेरिका (USA) के खिलाफ मैदान में उतरेगी। न्यूजीलैंड हाल ही में भारत के खिलाफ T20I सीरीज में 1-4 से हार के बाद यहां पहुंची है और यह उनका एकमात्र वॉर्म-अप मैच होगा।

वहीं, USA ने अपने पिछले अभ्यास मैच में दमदार प्रदर्शन किया था। टीम ने इंडिया-ए के खिलाफ 239 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन बनाए थे, जिससे उनके आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आज होने वाले ये वॉर्म-अप मुकाबले न सिर्फ टीमों की रणनीति को परखने का मौका देंगे, बल्कि T20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म और कॉम्बिनेशन पर भी अहम संकेत देंगे।

5 फरवरी को खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

  • जिम्बाब्वे बनाम ओमान, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो - सुबह 11 बजे (IST)
  • नेपाल बनाम कनाडा, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई - दोपहर 1 बजे (IST)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो - शाम 5 बजे (IST)
  • न्यूजीलैंड बनाम USA, DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई - शाम 7 बजे (IST)

भारत में कैसे देख पाएंगे वॉर्म-अप मुकाबले?

भारतीय क्रिकेट फैंस चेन्नई में खेले जाने वाले नेपाल बनाम कनाडा वॉर्म-अप मैच और नवी मुंबई में खेले जाने वाले न्यूजीलैंड बनाम USA वॉर्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे। हालांकि, इन मैचों को TV पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। कोलंबो में खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच भी भारत में ब्रॉडकास्ट नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें:

स्टार भारतीय बल्लेबाज की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, बताया कब होगा कमबैक

ईशान किशन ने 20 गेंदों में 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, नॉर्खिया के एक ओवर में जड़ दिए 3 छक्के; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल