A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK Test LIVE Streaming: भारत में टीवी पर नहीं मोबाइल पर बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान लाइव मुकाबला देखने का तरीका

BAN vs PAK Test LIVE Streaming: भारत में टीवी पर नहीं मोबाइल पर बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान लाइव मुकाबला देखने का तरीका

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इन मैचों को आप भारत में लाइव कैसे देख पाएंगे, ये जान लीजिए।

shan masood- India TV Hindi
Image Source : PTI शान मसूद

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। अब पहला मैच ज्यादा दूर नहीं है। पहला मुकाबला 8 मई को शुरू होगा। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसलिए इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। इस बीच सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा, लेकिन आप अपने मोबाइल और लैपटॉप पर जरूर लाइव मैच देख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं ​कि इसका तरीका क्या है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान सीरीज

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान की टीम दो टेस्ट मैच खेलने के​ लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। मैच 8 मई से शुरू होगा। भारतीय समय अनुसार अगर बात की जाए तो मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जो करीब पांच बजे तक चल सकता है। हम आपको आगे बताएंगे कि मैच को आप लाइव कैसे देख सकते हैं, लेकिन उससे पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े देख लीजिए। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच अब तक 15 टेस्ट मैच हुए हैं, इसमें से 12 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और 2 मुकाबले बांग्लादेश ने जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। 

फैन कोड पर लाइव देख सकेंगे पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के मुकाबले

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली इस सीरीज का लाइव प्रसारण किसी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा। यानी इस मैच का ब्रॉडकास्ट नहीं होगा। लेकिन फैनकोड एप्प पर आप मैच लाइव देख सकते हैं। यानी आप अपने मोबाइल और लैपटॉप पर फैनकोड एप्प के माध्यम से लाइव मैच देख सकते हैं, अगर आपको पास स्मार्ट टीवी है तो वहां भी आप इसी एप्प से लाइव मुकाबला देख सकते हैं। पाकिस्तान के पीटीवी स्पोर्ट्स पर भी मैच लाइव दिखाया जाएगा। 

बांग्लादेश की पूरी टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, एबादत हुसैन चौधरी, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन और अमित हसन।

पाकिस्तान की पूरी पूरी टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), मुहम्मद गाजी गोरी (विकेट कीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

यह भी पढ़ें 

पंजाब किंग्स की हार का कौन है विलेन, मैदान पर कर दिया टीम का बेड़ा गर्क

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ठोक दिए 343 रन, दो ​बल्लेबाजों ने लगाए शतक, 206 रन से जीता मुकाबला

Latest Cricket News