पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त जबरदस्त खेल दिखा रही है। हालांकि ये पुरुष नहीं, बल्कि महिला टीम कर रही है, जिसने पिछले दो बैक टू बैक मैचों में 300 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया। पहला मुकाबला टीम ने जहां 168 रन से जीता, वहीं दूसरा मैच 206 रनों के भारी अंतर से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अभी तीसरा मुकाबला बाकी है। इसके बाद तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे मुकाबले
इस वक्त आईसीसी महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अपने पहले मैच में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 330 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम केवल 162 न ही बना सकी और पाकिस्तान ने 168 रन से मैच जीत लिया। इसके बाद दूसरे मैच में भी पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और चार विकेट के नुकसान पर 343 रन ठोक दिए। जब जिम्बाब्वे की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी तो पूरी टीम केवल 137 रन ही बना सके। इस तरह से पाकिस्तान ने 206 रन से मैच जीत लिया।
सदफ शम्स और गुल फिरोजा ने ठोके दमदार शतक
दूसरे मैच में पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शतक ठोकने का काम किया। सदफ शम्स ने 112 बॉल पर 101 रनों की पारी खेली। इसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं गुल फिरोजा ने केवल 95 बॉल पर 100 रन बना दिए। उन्होंने 13 चौके लगाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 189 रनों की साझेदारी हुई। ओपनर्स के शतक लगने के बाद बाकी बल्लेबाजों ने भी अपना योगदान दिया और टीम का स्कोर 343 रन बना दिए। इसका तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 मई को खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप की तैयारी करेगी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम
आने वाले दिनों में टी20 महिला टी20 विश्व कप भी होना है, इसकी भी तैयारी शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान की महिला टीम वनडे के बाद जिम्बाब्वे के ही खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेलेगी, ताकि विश्व कप से पहले उसे इस फॉर्मेट में भी तैयारी का मौका मिले। टी20 सीरीज 12 मई से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। पाकिस्तानी टीम अपना पहला मैच भारत के ही खिलाफ खेलेगी, ये मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें
IPL Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, एक साथ दो टीमों को नुकसान
22 साल के खिलाड़ी ने शतक लगाने के साथ ध्वस्त किया सबसे बड़ा कीर्तिमान, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे