1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, एक साथ दो टीमों को नुकसान

IPL Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, एक साथ दो टीमों को नुकसान

 Published : May 07, 2026 06:38 am IST,  Updated : May 07, 2026 06:38 am IST

आईपीएल अंक तालिका में अब सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। पंजाब किंग्स को टॉप से हटना पड़ा है। इतना ही नहीं पंजाब की हार से आरसीबी को भी नुकसान हुआ है, अब टीम तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है।

IPL Points Table- India TV Hindi
IPL अंक तालिका Image Source : AP

आईपीएल अंक तालिका में एक बार फिर से बदलाव हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। वहीं पंजाब किंग्स को लंबे समय बाद पहले नंबर से हटना पड़ा है। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने जहां एक ओर लंबी छलांग मारी है, वहीं दो टीमों को इससे नुकसान उठाना पड़ा है। अब प्वाइंट्स टेबल काफी रोचक हो चली है। जहां एक एक मैच के बाद टीमें ऊपर नीचे हो रही हैं। 

पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले नंबर पर पहुंची

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना एक और आईपीएल मुकाबला जीत लिया है। उसने पंजाब किंग्स को 33 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इसके साथ ही एसआरएच के अब 14 अंक हो गए हैं और उसने पहले नंबर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच गई है। एक और जीत उसकी जगह पक्की कर देगी। इस बीच एसआरएच की जीत से पंजाब किंग्स के साथ साथ आरसीबी को भी नुकसान हुआ है। पंजाब किंग्स की टीम अब लंबे समय बाद टॉप से हटी है। पंजाब किंग्स के पास अब 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। उसे एक स्थान का नुकसान हुआ है। 

आरसीबी की टीम तीसरे नंबर पर पहुंची, आज एलएसजी से होगा मुकाबला

पंजाब किंग्स की हार से आरसीबी को भी नुकसान हुआ है। टीम अब 12 अंक लेकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी के लिए अच्छी बात ये है कि जहां एक ओर एसआरएच ने 11 और पंजाब किंग्स ने अपने 10 मैच खेल लिए हैं, वहीं आरसीबी ने अब तक 9 मुकाबले ही खेले हैं। यानी उसके पास भी टॉप पर जाने का मौका होगा। आज टीम एलएसजी से भिड़ंगी, इसमें अगर उसे जीत मिली तो वो 14 अंक लेकर दूसरे और पहले नंबर पर पर भी पहुंच सकती है। 

सीएसके के पास भी टॉप 4 में जाने का मौका

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं। इन दोनों ने अपने 10 मैच खेल लिए हैं। राजस्थान की टीम नंबर चार और गुजरात टाइटंस नंबर 5 पर मौजूद है। इस बीच सीएसके की टीम भी पीछा कर रही है। सीएसके के अब 10 अंक हो गए हैं। अगर टीम ने दो और मैच जीत लिए तो उसके पास भी टॉप 4 में पहुंचने का मौका होगा। यानी अभी तक ये पक्का नहीं है कि प्लेऑफ में जाने वाली चार टीमें कौन सी होंगी। अब हर मैच दिलचस्प और रोचक हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

22 साल के खिलाड़ी ने शतक लगाने के साथ ध्वस्त किया सबसे बड़ा कीर्तिमान, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे

SRH ने हैदराबाद में धमाकेदार जीत के साथ रच दिया नया इतिहास, चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल