1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया खजाना, 100 करोड़ से अधिक रकम का ऐलान

टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया खजाना, 100 करोड़ से अधिक रकम का ऐलान

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अब बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी ईनामी रकम का ऐलान किया है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इसकी घोषणा की है।

team india- India TV Hindi
Image Source : AP टीम इंडिया

टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने खजाना खोल दिया है। 8 मार्च को ही भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब ​अपने नाम किया था। भारतीय टीम को आईसीसी की ओर से जो प्राइज मनी दी जानी थी, वो तो मिली ही है, अब बीसीसीआई ने भी खजाना खोल दिया है। ये रकम कोई छोटी मोटी नहीं है, पता चला है कि पूरे 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम का ऐलान किया गया है। 

टीम इंडिया के​ लिए बीसीसीआई ने किया 131 करोड़ रुपये का ऐलान

अब से कुछ ही देर पहले बीसीसीआई सचिव की ओर से इस बारे में ऐलान किया गया है।  उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार अभियान के बाद उनके लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

देवाजीत सैकिया ने क्या कहा

देवाजीत सैकिया ये भी लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने न केवल सफलतापूर्वक अपने खिताब को बचाने का काम किया, बल्कि ICC पुरुष T20 विश्व कप को रिटेन (बरकरार रखने) वाली इतिहास की पहली टीम भी बन गई है। इस जीत के साथ, भारत तीन बार ICC पुरुष T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों के रूप में उनका स्थान और मजबूत हो गया है। 

सैकिया ने ये भी कहा है कि बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में निरंतर सफलता की कामना करता है।

न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर भारत ने जीता खिताब

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे टी20 विश्व कप 2026 में एक ही मैच हारा और बाकी मैच जीतते चली गई। फाइनल में भारतीय टीम ने 250 से भी अधिक का स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 96 रन हराने में कामयाबी हासिल की है। टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के दो दिन बाद बीसीसीआई ने इनाम की राशि की घोषणा की। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026: आईपीएल टीम को मिला नया बैटिंग कोच, ऑस्ट्रेलिया को बना चुका है विश्व विजेता

LLC 2026 के एक्शन के लिए हो जाइए तैयार, 4 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, ये रहा फुल शेड्यूल

Latest Cricket News