1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LLC 2026 के एक्शन के लिए हो जाइए तैयार, 4 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, ये रहा फुल शेड्यूल

LLC 2026 के एक्शन के लिए हो जाइए तैयार, 4 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, ये रहा फुल शेड्यूल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 10, 2026 11:30 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 11:30 am IST

लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC 2026 का 11 मार्च से आगाज होने जा रहा है। लीग स्टेज के मुकाबलों के लिए 4 शहर चुने गए हैं।

Legends League Cricket LLC 2026 - India TV Hindi
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 Image Source : PTI

Legends League Cricket 2026 Schedule: टीम इंडिया के चैंपियन बनने के साथ ही T20 वर्ल्ड कप 2026 का 8 मार्च को समापन हो गया। अब भारतीय क्रिकेट फैंस को मशहूर T20 लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC का इंतजार है, जिसका 11 मार्च से आगाज होने जा रहा है। कुल 19 मैच लीग में खेले जाएंगे। लीग स्टेज का आयोजन 11 मार्च से 23 मार्च तक होगा। इस दौरान कुल 15 मैच 4 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें हल्द्वानी, कोयंबटूर, अमृतसर और ग्वालियर शामिल हैं।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लीग का आगाज होगा। 11 और 12 मार्च को मुकाबले हल्द्वानी में खेले जाएंगे। इसके बाद 13 मार्च को कोयंबटूर में मैच खेला जाएगा। हल्द्वानी और कोयंबटूर में 3-3 लीग स्टेज मैच खेले जाएंगे। वहीं, अमृतसर में सबसे ज्यादा 5 लीग स्टेज मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 4 मैचों का ग्वालियर में आयोजन होगा। 24 मार्च से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके वेन्यू की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। फाइनल मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 में कुल 6 टीमें शिरकत करेंगी। इनमें मुंबई स्पार्टन्स, इंडिया कैप्टन्स, रॉयल राइडर्स पंजाब, इंडिया टाइगर्स, कोणार्क सूर्यास ओडिशा और साउदर्न सुपर स्टार्स शामिल हैं। 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 का फुल शेड्यूल

  • 11 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडियन कैपटन्स, हल्द्वानी (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) 7:30 PM
  • 12 मार्च 2026: रॉयल राइडर्स पंजाब बनाम इंडिया टाइगर्स, हल्द्वानी (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) 7:30 PM
  • 13 मार्च 2026: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, कोयंबटूर (श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड) 7:30 PM
  • 14 मार्च 2026:  मुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया टाइगर्स, हल्द्वानी (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) 7:30 PM
  • 15 मार्च 2026: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम रॉयल राइडर्स, कोयंबटूर (श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड)
  • 16 मार्च 2026: इंडिया कैप्टन्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 17 मार्च 2026: रॉयल राइडर्स पंजाब बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 17 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम कोणार्क सूर्यास ओडिशा, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM
  • 18 मार्च 2026: इंडिया कैप्टन्स बनाम इंडिया टाइगर्स, कोयंबटूर (श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड)
  • 19 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM
  • 20 मार्च 2026: कोणार्क सूर्या ओडिशा बनाम इंडिया टाइगर्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 21 मार्च 2026: इंडिया कैप्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM 
  • 22 मार्च 2026: साउदर्न सुपर स्टार्स बनाम इंडिया टाइगर्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 22 मार्च 2026: कोणार्क सूर्या ओडिशा बनाम इंडिया कैप्टन्स, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM
  • 23 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM

LLC 2026 के नॉकआउट मुकाबलों का शेड्यूल

  • 24 मार्च 2026: क्वालिफायर 1, शाम 7:30 बजे
  • 25 मार्च 2026: एलिमिनेटर, शाम 7:30 बजे
  • 26 मार्च 2026: क्वालिफायर 2, शाम 7:30 बजे
  • 27 मार्च 2026: फाइनल, शाम 7:30 बजे

यह भी पढ़ें 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

कीवी टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की स्क्वॉड में वापसी, 15 मार्च से खेली जाएगी सीरीज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल