A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुमराह का नाम सुनते ही कांपने लगे बेन स्टोक्स, डर में आकर दिया ऐसा बयान

बुमराह का नाम सुनते ही कांपने लगे बेन स्टोक्स, डर में आकर दिया ऐसा बयान

इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। लेकिन फिर भी उस मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Ben Stokes- India TV Hindi
Image Source : GETTY बेन स्टोक्स

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर भी भारत ने इस मैच को बेहद आसानी से जीत लिया। इस बीच मैच खत्म होने के बाद जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, वहां उनसे जसप्रीत बुमराह को लेकर कुछ सवाल पूछे गए। इस दौरान स्टोक्स ने कुछ ऐसा कहा जो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर बेन स्टोक्स ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोक्स से जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मैं जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछे बिना ही प्रेस कांफ्रेंस पूरी कर लूंगा। हम एक-दूसरे के खिलाफ इतनी बार खेलते हैं कि आपको पता होता है कि आपका सामना किससे होने वाला है, इसलिए आप ट्रेनिंग के दौरान उनके लिए प्रैक्टिस करते हैं। स्टोक्स ने आगे कहा कि कोच और साइडआर्म ट्रेनर के साथ आप जो कर सकते हैं उसे करने की कोशिश करें, क्रीज की बाहर की तरफ से गेंदबाज का सामना करें, उनकी बॉलिंग अटैक के हिसाब से खुद प्रैक्टिस करें। लेकिन किसी मैच में आपके सामने आने वाली चीजों को दोहराना हमेशा कठिन होता है। बेन स्टोक्स के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी टीम जसप्रीत बुमराह के आने से कितनी डरी हुई है।

क्या जोफ्रा आर्चर खेलेंगे तीसरा टेस्ट मैच?

इस दौरान उनसे जोफ्रा आर्चर की वापसी को लेकर भी पूछा गया। स्टोक्स ने कहा कि यह एक ऐसा फैसला होगा जिसे हमें यह देखकर लेना होगा कि इस मैच के लिए हर कोई कैसे तैयार होता है। हमने उसे इस सप्ताह यहां टीम के साथ रखा और उसके गेंदबाजी के वर्कलोड को देखते हुए उसे तैयार किया। लॉर्ड्स में होने वाले मैच के लिए सभी प्लेइंग XI में जगह बनाने की रेस में बने हुए हैं। स्टोक्स का मानना ​​है कि एक टीम के रूप में इंग्लैंड को संयमित रहना होगा।

INPUT: PTI

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल ने क्या जानबूझकर दूसरे टेस्ट में किया ब्लंडर? इस बात को लेकर मचा घमासान

इंग्लैंड का सबसे बड़ा खिलाड़ी सुपर फ्लॉप, अंग्रेजों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत

Latest Cricket News