भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने शुभमन गिल की कप्तानी में इतिहास रच दिया, क्योंकि टीम इंडिया ने पहली बार बर्मिंघम के मैदान पर टेस्ट मुकाबला जीता है। मैच में गिल सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए। उनकी वजह से ही टीम मैच जीतने में सफल रही। लेकिन मैच के बाद कप्तान गिल बड़े विवादों में फंस गए हैं।
दूसरी पारी भारत ने 427 रनों पर की थी घोषित
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन ही बना सकी। इस तरह से पहली पारी के आधार पर भारत को 180 रनों की बढ़त मिली। फिर दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल ने 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
जब शुभमन गिल ने पारी घोषित करने के लिए ड्रेसिंग रूम से इशारा किया, जो उन्होंने काले रंग वाली नाइकी की टी-शर्ट पहनी हुई थी। बस यही बवाल की सबसे बड़ी जड़ है। एडिडास ने साल 2023 में बीसीसीआई के साथ पांच साल का समझौता किया था। एडिडास भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक किट स्पॉन्सर है। समझौते के अनुसार भारत की मेंस टीम, वुमेंस टीम और सभी आयु वर्ग की टीमें को किटें एडिडास की ओर से स्पॉन्सर की जाएंगी। अब गिल की टी-शर्ट पर एडिडास नहीं, बल्कि दूसरी कंपनी का लोगो था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गिल ने जानबूझकर ऐसा किया है, या उनसे अनजाने में हुआ है। अभी इस बारे में उनका आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
अमन गुलाटी नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी। शायद वह बड़े ब्रांड के साथ डील भी करने वाले हैं। वहीं साउन नाम के यूजर ने लिखा है कि गिल ने नियम को तोड़ा है। उनके खिलाफ एक्शन लो।
शुभमन गिल ने किया दमदार प्रदर्शन
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 269 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 161 रनों की पारी खेली थी। मैच में उन्होंने कुल 430 रन बनाए थे। इसी के साथ वह एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। क्रिकेट की दुनिया में वह पहले ऐसे खिलाड़ी भी बने, जिन्होंने एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और 150+ रनों की पारी खेली हो। मैच में अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड का सबसे बड़ा खिलाड़ी सुपर फ्लॉप, अंग्रेजों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में खेलेंगे 'कोहली' और 'सहवाग', ऑक्शन में मिले इतने लाख रुपए