1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स 12 साल के बाद करेंगे BBL में वापसी, एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम में हुए शामिल

बेन स्टोक्स 12 साल के बाद करेंगे BBL में वापसी, एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम में हुए शामिल

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की बिग बैश लीग (BBL) में वापसी करने वाले हैं। वह लगभग 12 साल के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

Ben Stokes- India TV Hindi
Image Source : AP बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह दुनिया भर के टी20 लीग में खेलते हुए दिखेंगे। स्टोक्स अब बिग बैश लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस लीग में खेलने के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है। स्टोक्स लगभग 12 साल के बाद बिग बैश लीग में वापसी करने वाले हैं। स्टोक्स पहले भी बीबीएल में खेल चुके हैं। 2014-15 में उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स का प्रतिनिधित्व किया था।

बेन स्टोक्स को मिलेगी 3.41 करोड़ रुपये की सैलरी

बेन स्टोक्स पहले अपना पूरा ध्यान इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम पर ही रखते थे, लेकिन अब वे इसके लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। इसके अलावा फैंस को जल्द ही वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी पूरे सीजन के दौरान खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स आगामी BBL सीजन के लिए आधिकारिक रूप से एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम से जुड़ गए हैं। उन्हें सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स से भी शानदार ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स को चुना है। स्टोक्स पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे और इस सीजन के लिए उन्हें करीब AUD $500,000 (लगभग 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) यानी 3.41 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी।

बेन स्टोक्स के आने से बढ़ा लोकप्रियता और रोमांच

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड खुद स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया लाने के प्रयास में जुटा था, क्योंकि उनका मानना है कि स्टोक्स के आने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता और रोमांच काफी बढ़ जाएगा। स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के द हंड्रेड टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट को भी इस बार बिग बैश लीग में भारी-भरकम राशि मिलने की उम्मीद है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में बेन स्टोक्स के आंकड़े

बेन स्टोक्स की बात करें तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 T20I मैच खेलने में कामयाब रहे। टेस्ट में वह 220 पारियों में 7273 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 252 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट की बात करें तो वहां उन्होंने 3463 रन बनाए और साथ ही में 74 विकेट हासिल किए। टी20 इंटरनेशनल में वह 26 विकेट लेने में कामयाब रहे। स्टोक्स के पास कुल 162 टी20 मैच में खेलने का अनुभव है। वहां उन्होंने 93 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें

इंडिया सीरीज के लिए हुआ ऑस्ट्रेलिया A टीम का ऐलान, भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

एशियन गेम्स से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, नाहिद राणा हुए टूर्नामेंट से बाहर

Latest Cricket News