1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 2 विकेट दूर, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 2 विकेट दूर, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे गेंदबाज

IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच में RCB के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा।

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
Image Source : AFP भुवनेश्वर कुमार

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा। 2025 की चैंपियन RCB इस सीजन भी अपने विजयी अभियान को बरकरार रखने के इरादे से SRH के खिलाफ उतरेगी। यही वजह है कि RCB फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भुवी के पास बेहतरीन चांस

RCB बनाम SRH मैच में वैसे तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आकर्षण का केंद्र होंगे, लेकिन अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरने के लिए बेताब होंगे। यही नहीं, इस मैच में भुवनेश्वर के पास इतिहास रचने का भी शानदार मौका होगा। दरअसल, भुवी 2 विकेट लेते ही IPL में 200 विकेट लेने का बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। अब तक यह कमाल सिर्फ एक गेंदबाज ही कर सका है।

खास क्लब में होगी एंट्री 

IPL के इतिहास में युजवेंद्र चहल 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। चहल के नाम 174 मैचों की 172 पारियों में 221 विकेट दर्ज हैं। चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने IPL में 190 मैचों में 198 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने IPL के एक मैच में 2 बार 4 विकेट और इतने ही बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 221
  • भुवनेश्वर कुमार - 198
  • सुनील नरेन - 192
  • पीयूष चावला - 192
  • रविचंद्रन अश्विन - 187

गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार T20 क्रिकेट में 335 विकेट अब तक चटका चुके हैं। वह T20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह ने झटके हैं। अगर भुवी इस सीजन शानदार गेंदबाजी करते हैं, तो वह T20 में 350 विकेट लेने का कारनामा कर सकते हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 384
  • जसप्रीत बुमराह - 345
  • भुवनेश्वर कुमार - 335
  • पीयूष चावला - 327
  • आर अश्विन - 317

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: तीन देशों में होगा ICC विश्व कप, लेकिन फिर भी 2 के ही नाम कन्फर्म, आखिर तीसरी टीम क्यों छूट गई

IPL 2026 से पहले ही दो टीमों को लगा करारा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 2 धाकड़ खिलाड़ी!

Latest Cricket News