भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सबसे शानदार क्रिकेटर माना जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की पसंद इस मामले में अलग है। ली ने सचिन तेंदुलकर के बजाय साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को क्रिकेट का सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी यानी GOAT चुना है। हालांकि, उन्होंने सचिन को अपने देखे हुए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया।
कैलिस ने गेंद और बल्ले दोनो ंसे किया कमाल
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक हैं और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं जैक कैलिस ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। बीयरबाइसेप्स पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान ली ने कहा कि उनके लिए सचिन अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन जब बात सबसे कंपलीट क्रिकेटर की आती है तो कैलिस उनसे आगे निकल जाते हैं। ली ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि उनके हिसाब से सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। लेकिन सबसे बेहतरीन क्रिकेटर जैक कैलिस हैं। उनके आंकड़े दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं। अगर आप उनके आंकड़ों को देखें, तो आंकड़े झूठ नहीं बोलते। वह अविश्वसनीय हैं।
साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर टेस्ट और ODI दोनों में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने और 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। कैलिस के साथ ली का व्यक्तिगत अनुभव भी इस पसंद के पीछे एक वजह है। दोनों 2011 से 2013 के बीच IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में साथ रहे। कैलिस ने 2011 से 2014 के बीच KKR के लिए 56 मैच खेले, जबकि ली 2011 से 2013 तक टीम का हिस्सा रहे।
सचिन के आंकड़े बेमिसाल
कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 166 मैचों में 13289 रन और 292 विकेट हासिल किए। वहीं 328 ODI मैचों में उनके नाम 11579 रन और 273 विकेट रहे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 200 कैच भी लपके। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। सचिन ने 664 इंटरनेशनल मैचों में 34357 रन बनाए और 100 शतक जड़े। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 15921 और ODI में 18426 रन हैं।
यह भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर की ETPL में एंट्री, जिमी नीशम ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े
मिचेल स्टार्क रचेंगे इतिहास, 5 विकेट लेते ही शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के खास क्लब में होगी एंट्री
Latest Cricket News