1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर की ETPL में एंट्री, जिमी नीशम ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर की ETPL में एंट्री, जिमी नीशम ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 09, 2026 07:40 am IST,  Updated : Aug 09, 2026 07:40 am IST

न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर जिमी नीशम यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग यानी ETPL के पहले सीजन में ग्लासगो कॉस्मिक की ओर से खेलेंगे।

Jimmy Neesham- India TV Hindi
जिम्मी नीशम Image Source : AP

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL के पहले सीजन से पहले ग्लासगो कॉस्मिक ने बड़ा दांव खेला है। फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर जिमी नीशम को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया है। नीशम के टीम में शामिल होने से ग्लासगो कॉस्मिक की बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। 33 साल के नीशम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार मीडियम पेस गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट क्रिकेट खेला है। इसके अलावा वह ICC ODI वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में अजिंक्य रहाणे भी ETPL की एक फ्रैंचाइजी का हिस्सा बने हैं।

नीशम निभाएंगे अहम भूमिका

T20 क्रिकेट में नीशम को खास तौर पर मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता है। डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की उनकी काबिलियत टीम के लिए काफी अहम हो सकती है। वहीं, गेंद से भी वह जरूरत के समय महत्वपूर्ण विकेट निकालने का दम रखते हैं। दुनियाभर की अलग-अलग T20 लीग में खेल चुके नीशम के पास इस फॉर्मेट का अच्छा खासा अनुभव है।

ग्लासगो कॉस्मिक के सह-मालिक मैथ्यू हेडन ने नीशम के टीम से जुड़ने पर कहा कि जिमी नीशम एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। उनका ऑलराउंड खेल और अनुभव ETPL के पहले सीजन में ग्लासगो कॉस्मिक के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

पहले सीजन में कमाल करने के लिए तैयार ग्लासगो कॉस्मिक

ग्लासगो कॉस्मिक ETPL की संस्थापक फ्रेंचाइजी में से एक है और टीम ने पहले सीजन के लिए इंटरनेशनल सितारों के साथ उभरते हुए खिलाड़ियों को भी जोड़ना शुरू कर दिया है। फ्रेंचाइजी का लक्ष्य एक ऐसी प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करना है, जिसकी पहचान वैश्विक स्तर पर भी बने। यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग को यूरोप में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फ्रेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। नीशम के जुड़ने के बाद ग्लासगो कॉस्मिक का स्क्वॉड और मजबूत नजर आ रहा है। अब टीम की कोशिश ETPL के पहले ही सीजन में दमदार प्रदर्शन के साथ अपनी पहचान बनाने की होगी।

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत ने फिर से दोहराई वही पुरानी गलती, प्रैक्टिस मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर हुए आउट; देखें VIDEO

गुरनूर बरार ने वॉर्मअप मैच में बल्ले से लूटी महफिल, 5 गेंदों में जड़ दिए चार छक्के; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल