1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट कब और किस टेस्ट मैच में तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड? सामने आई हैरान करने वाली भविष्यवाणी

जो रूट कब और किस टेस्ट मैच में तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड? सामने आई हैरान करने वाली भविष्यवाणी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 22, 2026 08:23 am IST,  Updated : Jun 22, 2026 08:23 am IST

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचते जा रहे हैं। रूट के नाम फिलहाल 14075 टेस्ट रन हैं और वह सचिन के 15921 रन के रिकॉर्ड से केवल 1876 रन पीछे हैं।

Joe Root and Sachin tendulkar- India TV Hindi
जो रूट और सचिन तेंदुलकर Image Source : AFP

टेस्ट क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें लगभग अटूट माना जाता है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्याजा टेस्ट रन का कीर्तिमान भी लंबे समय तक ऐसे ही रिकॉर्ड में गिना जाता रहा, लेकिन अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की शानदार फॉर्म ने इस रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है। एक नई गणना और भविष्यवाणी के अनुसार, रूट अगले कुछ सालों में सचिन का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 14075 रन दर्ज हैं और वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से सिर्फ 1876 रन दूर हैं। 2021 के बाद से रूट ने जिस निरंतरता के साथ रन बनाए हैं, उसने क्रिकेट जगत को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शायद मास्टर ब्लास्टर का सबसे बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड अब ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगा

2028 में टूट सकता है रिकॉर्ड

स्काई स्पोर्ट्स की एक विशेष कैलकुलेशन के मुताबिक, जो रूट के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने की 71.3 प्रतिशत संभावना है। पूर्व इंग्लिश कप्तान और क्रिकेट विशेषज्ञ माइकल एथर्टन ने बताया कि आंकड़ों के आधार पर रूट 2028 में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। एथर्टन की इस भविष्यवाणी के अनुसार, रूट इंग्लैंड के 2028 सीजन के पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ या फिर उसी साल भारत दौरे के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यदि ऐसा भारत में होता है, तो यह क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बन सकता है।

माइकल एथर्टन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा कि हमने बेनेडिक्ट से आंकड़े देखने को कहा और उन्होंने हिसाब-किताब करके बताया है कि उनके सचिन से आगे निकलने की संभावना 71.3% है। और ऐसा होने की संभावना या तो 2028 की गर्मियों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में है, या फिर भारत दौरे के आखिरी टेस्ट में।

सचिन और रूट के करियर में बड़ा अंतर

जहां जो रूट ने अपना अधिकांश ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर केंद्रित रखा है, वहीं सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा। सचिन ने 200 टेस्ट और 463 ODI मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 100 शतक निकले। दूसरी ओर, रूट लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में नियमित नहीं रहे हैं। उन्होंने 2013 में ODI डेब्यू के बाद अब तक केवल 189 ODI मैच खेले हैं, जबकि 2019 के बाद से वह T20I क्रिकेट में भी नजर नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

हरमनप्रीत कौर का साउथ अफ्रीका से मिली हार पर फूटा गुस्सा, फील्डिंग और खराब गेंदबाजी को ठहराया जिम्मेदार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल