ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लिन जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है वह उसके बाद से फ्रेंचाइजी आधारित लीग्स में खेलने पर अधिक फोकस कर रहे हैं। इसी बीच क्रिस लिन को लेकर एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसने सभी को अचंभित कर दिया है। लिन जो इंग्लैंड में होने वाले उनके घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट के पिछले सीजन में नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से खेल रहे थे उनको ECB के क्रिकेट रेगुलेटर ने ड्रग टेस्ट में उनके सैंपल में कोकीन पाए जाने के बाद एक महीने के लिए सस्पेंड रहने की सजा का खुलासा हुआ है। क्रिस लिन का यह सैंपल 18 जुलाई को 'T20 ब्लास्ट' के फाइनल वाले दिन लिया गया था जिसमें कोकीन पाई गई थी।
लिन ने एक महीने के सस्पेंड की सजा को किया था स्वीकार
ECB के क्रिकेट रेगुलेटर ने ड्रग टेस्ट में क्रिस लिन के सैंपल में कोकीन पाए जाने के बाद उनको दी गई एक महीने की सस्पेंड करने की सजा को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने स्वीकार कर लिया था। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ECB के क्रिकेट रेगुलेटर की एक रिपोर्ट में बताया गया कि क्रिकेटर के यूरिन सैंपल को जांच के लिए फ्रांस की लैबोरेटरी एंटी-डोपिंग में भेजा गया था। इसके बाद जांच में कोकीन के मेटाबोलाइट बेंजोइलएक्गोनिन के पाए जाने की पुष्टि हुई। साल 2026 की WADA प्रतिबंधित लिस्ट के सेक्शन S.6A के तहत कोकीन को एक 'स्टिमुलेंट' के रूप में लिस्टेड किया गया है। यह एक 'नॉन-स्पेसिफाइड सब्सटेंस' है, जिस पर केवल कम्पटीशन के दौरान प्रतिबंध रहता है।
क्रिकेट रेगुलेटर लिन को तीन महीने के लिए करना चाहता था सस्पेंड
क्रिकेट रेगुलेटर ने लिन को ड्रग टेस्ट के नतीजों के बारे में बताया और उन्हें जानकारी देते हुए अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था। 20 अगस्त को लिन ने इस आरोप का जवाब देते हुए माना कि उन्होंने 15 और 16 जुलाई को कोकीन का इस्तेमाल किया था। क्रिकेट रेगुलेटर की रिपोर्ट के अनुसार, लिन ने कहा कि उनका यह अपराध कम्पटीशन के बाहर हुआ था, जो एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन है, लेकिन इसका खेल के प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इस बात के सबूत भी दिए कि कोकीन का सेवन प्रतियोगिता के बाहर किया गया था। इसके बाद 23 सितंबर को क्रिकेट रेगुलेटर ने लिन को औपचारिक नोटिस जारी कर उन पर आरोप तय किए। क्रिकेट रेगुलेटर लिन को तीन महीने के लिए सस्पेंड करना चाहता था, लेकिन बाद में इसे घटाकर एक महीना कर दिया गया, क्योंकि लिन ने यह पुष्टि कर दी थी कि उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े इलाज के रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को पूरा कर लिया है। ऐसे में उनका सस्पेंशन 30 अगस्त को पूरा हो गया था जो उनके प्रोविजनल सस्पेंड होने की शुरुआत से एक महीने बाद की तारीख थी।
ये भी पढ़ें
रणजी ट्रॉफी में हुआ बड़ा उलटफेर, त्रिपुरा ने पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत
IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू हुआ चेंज, अब किस शहर में खेला जाएगा पहला मुकाबला
Latest Cricket News