1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK ने RCB के खिलाफ की BCCI से शिकायत, 'डोसा-सांभर-चटनी' गाने को लेकर मचा बवाल

CSK ने RCB के खिलाफ की BCCI से शिकायत, 'डोसा-सांभर-चटनी' गाने को लेकर मचा बवाल

CSK ने RCB पर ये आरोप लगाए हैं कि घरेलू मैदान पर हुए मुकाबले में उन्हें लोकल डीजे द्वारा अपमानित किया गया था। ये मुकाबला 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

CSK vs RCB- India TV Hindi
Image Source : AP CSK vs RCB

CSK Complaints Against RCB: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेला था। उस मैच को लेकर CSK की मैनेजमेंट ने BCCI से RCB के खिलाफ शिकायत की है। CSK ने मुकाबले के दौरान स्टेडियम में डीजे द्वारा 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी' गाना बजने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से शिकायत की है। RCB vs CSK यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। CSK के अनुसार उनकी पारी शुरू होने से पहले RCB के डीजे ने यह गाना बजाया। इस गाने पर कई सारे मीम्स भी बन चुके हैं। हालांकि, CSK उस गाने के मैच के दौरान बजने से इसलिए खफा है क्योंकि उन्हें लगता है कि गाना बजाने के लिए यह सही समय नहीं था।

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान

IPL के एक बड़े अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बताया है कि गवर्निंग काउंसिल को उसे लेकर CSK की तरफ से शिकायत मिली है। उस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हमें CSK से एक शिकायत मिली है और हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा कि आमतौर पर DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में मामला अलग था। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की गईं। इसे देखते हुए, हमने BCCI को पत्र लिखकर इस मामले पर गौर करने को कहा है।

RCB ने CSK को दी थी 43 रनों से मात

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में, CSK और RCB के बीच काफी मैदान पर काफी जबरदस्त राइवलरी देखने को मिली है। उनके बीच हुए रोमांचक टक्कर को देखते हुए इसे आईपीएल में सदर्न डर्बी का नाम भी दिया गया है। इन दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात करें तो वहां CSK का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन पिछले कुछ सीजन से बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ अपना दबदबा बनाया है। 2026 में खेले गए मैच में भी आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों हराया था।

पिछले दो मैच जीतकर CSK ने की है वापसी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम को इस सीजन शुरुआती तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद चेन्नई ने वापसी की और वह लगातार दो मैच जीतने में कामयाब रही है। इस सीजन चेन्नई ने अपने सभी मुकाबले एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में खेले हैं और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दो जीत और 4 पॉइंट्स के साथ सीएसके पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 8वें पायदान पर है।

यह भी पढ़ें

IPL Orange Cap: विराट कोहली ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, पीछे रहे गए दुनियाभर के बल्लेबाज

CSK को बीच IPL में लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी हो गया अचानक बाहर

Latest Cricket News