सीएसके को बीच आईपीएल में करारा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी अचानक पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले ही संकट में है, अब उसकी मुश्किल और भी बढ़ सकती है। तेज गेंदबाज खलील अहमद अब आईपीएल के बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी तक टीम की ओर से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
Khaleel Ahmad Injury: पहले तीन मैचों में नहीं मिला कोई विकेट, फिर की खलील ने वापसी
तेज गेंदबाज खलील अहमद इस साल लगातार सीएसके के लिए आईपीएल के सारे मैच खेल रहे हैं। उन्हें पहले तीन मैचों में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन चौथे और पांचवे मैच में उन्होंने एक एक विकेट अपने नाम किया था। सीएसके ने अपना आखिरी मैच जो केकेआर के खिलाफ खेला था, उसी में वे चोटिल हो गए थे। इसके बाद इस बात की आशंका थी कि वे बाहर हो सकते हैं, अब इसकी पुष्टि हो गई है।
Khaleel Ahmad Ruled Out: कम से कम 10 से 12 हफ्ते रहेंगे क्रिकेट से दूर
इस बीच जो जानकारी हाथ आई है, उसमें कहा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी की वजह से IPL से बाहर हो गए हैं। उन्होंने 14 अप्रैल को KKR के खिलाफ पिछले मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की बात कही थी। टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में वह CSK के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं।IPL के एक सोर्स ने कहा है कि यह ग्रेड 2 टियर है और रिहैब में कम से कम 10-12 हफ्ते लगेंगे। बाएं हाथ के पेसर खलील ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 T20 खेले हैं, जिसमें से आखिरी बार वह जुलाई 2024 में खेले थे।
CSK Points Table: अंक तालिका में सीएसके का हाल खराब
इस वक्त सीएसके की हालत कुछ खास ठीक नहीं है। अंक तालिका में टीम अभी आठवें नंबर पर है। पांच मैच खेलकर टीम केवल दो ही में जीत दर्ज कर पाई है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। उसके पास चार अंक हैं। टीम का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से है। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें खलील उपलब्ध नहीं होंगे, देखना होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करती है और खलील अहमद की जगह किसे मौका दिया जाता है।
यह भी पढ़ें
IPL Orange Cap: विराट कोहली ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, पीछे रहे गए दुनियाभर के बल्लेबाज
ईशान किशन से ली जाएगी हैदराबाद की कप्तानी, आ गया एक नया अपडेट