ईशान किशन इस वक्त आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन कुछ मैचों के बाद वे बतौर खिलाड़ी खेलेंगे, कप्तान की जिम्मेदारी उनसे ले ली जाएगी। इसको लेकर नया और ताजा अपडेट आया है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि वे अभी मैदान में उतरेंगे, तब तक ईशान की कमान संभाले रहेंगे।
Pat Cummins fitness: पैट कमिंस को मिली हरी झंडी, जल्द करेंगे भारत वापसी
पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान बनाया है। हालांकि पीठ में दिक्कत होने के कारण वे अभी तक कोई मैच नहीं खेले पाए हैं। अब पता चला है कि वे ठीक हो गए हैं और भारत आने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कमिंस बॉलिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पता चला है कि वे 17 अप्रैल भारत आकर टीम से जुड़े जाएंगे। हालांकि मैच वे अभी भी नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को सिडनी में हुए स्कैन से पता चला कि वह अपनी पीठ की दिक्कत से पूरी तरह ठीक हो गए हैं।
SRH IPL Schedule: 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद का अगला आईपीएल मुकाबला
इस बीच जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब पैट कमिंस भारत आए थे और टीम से साथ नजर भी आए, लेकिन मैच नहीं खेल पाए। हालांकि पूरी तरह से फिट ना हो पाने के कारण उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा। अब उन्हें अपने क्रिकेट बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को हैदराबाद में सीएसके के खिलाफ है। इसके बाद टीम 21 अप्रैल को फिर से मैदान में उतरेगी और दिल्ली कैपिटल्स से उसकी भिड़ंत होगी। माना जा रहा है कि इन दो मैचों में पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। 25 अप्रैल को जब राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच होगा, इसमें उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है।
SRH in Points Table: अभी तक ऐसा रहा है एसआरएच का प्रदर्शन
अभी तक ईशान किशन की कप्तानी में एसआरएच ने इस साल अपने 5 मैच खेल लिए हैं। इसमें से दो में उसे जीत मिली है और तीन मैच हारे भी हैं। यानी टीम के पास चार अंक हैं और टीम चौथे ही नंबर पर है। आने वाले दो मैच भी काफी अहम होंगे। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में है, लेकिन से काम इतना भी आसान नहीं होने वाला। देखना होगा कि पैट कमिंस कब तक वापसी करते हैं। कम से कम सनराइसर्ज हैदराबाद के लिए ये अच्छी खबर है।
यह भी पढ़ें
IND vs SA: कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के मैच, नोट कर लीजिए सही वक्त
टी20 इंटरनेशनल मैच में बन गए 319 रन, दोनों टीमों ने मिलकर रच दिया इतिहास