1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 इंटरनेशनल मैच में बन गए 319 रन, दोनों टीमों ने ​मिलकर रच दिया इतिहास

टी20 इंटरनेशनल मैच में बन गए 319 रन, दोनों टीमों ने ​मिलकर रच दिया इतिहास

 Published : Apr 16, 2026 07:45 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 07:45 am IST

टी20 इंटरनेशनल मैच में नामीबिया और स्कॉटलैंड ने मिलकर 319 रन बना दिए, जो इन दोनों टीमों के बीच का सबसे बड़ा मैच स्कोर हो गया है। मैच काफी रोचक रहा, जिसे स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया।

Gerhard Erasmus- India TV Hindi
गेरहार्ड इरास्मस Image Source : AP

टी20 इंटरनेशनल मैच एक बार फिर से शुरू हो गए हैं। इस वक्त नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला हो गया है, जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर वो काम दिखाया है, इनके बीच पहले कभी नहीं हुआ था। मैच के दौरान 319 रन बन गए, जो सबसे ज्यादा हैं। दोनों टीमों ने साल 2024 का अपना ही रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। टीमों ने कमाल का खेल दिखाया और मैच काफी रोचक रहा।

स्कॉटलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया

नामीबिया और स्कॉटलैंड के तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। इसका पहला मैच 15 अप्रैल को खेला गया। इसमें स्कॉटलैंड ने नामीबिया को सात ​विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी खेली। गेरहार्ड इरास्मस ने 39 बॉल पर 54 रन बनाए। इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। 

जार्ज मुंशी, ब्रेंडन मैकमुलन और रिची बेरिंगटन ने खेली अच्छी पारियां

इसके बाद जब स्कॉटलैंड की टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो उसने 18.5 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए और सात विकेट से मैच जीत लिया। स्कॉटलैंड के लिए जार्ज मुंशी और ब्रेंडन मैकमुलन ने 44 रनों की पारी खेली। कप्तान रिची बेरिंगटन ने केवल 20 बॉल पर 34 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। 

दोनों टीमों ने मिलकर टी20 इंटरनेशनल में बना सबसे बड़ा स्कोर

इस बीच अगर रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच ये कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले साल 2024 में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मैच में 312 रन बने थे, लेकिन इस मैच में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 319 रन बना दिए, जो एक कीर्तिमान है। यहां हम इन दो टीमों के बीच हुए मैच की बात कर रहे हैं। अभी तो सीरीज का पहला मैच ही हुआ है। दो मुकाबले बाकी हैं। देखना होगा कि उसमें कौन सी टीम बाजी मारती है। कुल मिलाकर सीरीज रोचक होने की पूरी उम्मीद है। अगला मैच 17 अप्रैल को खेला जाएगा, वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 अप्रैल को होगा। इस दौरान कुछ और कमाल हो जाए तो ताज्जुब की बात नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 

CSK कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ये समीकरण, समझ लीजिए पूरा सिनेरियो

IPL Points Table: आरसीबी का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा, लखनऊ की हालत खराब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल