1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: आरसीबी का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा, लखनऊ की हालत खराब

IPL Points Table: आरसीबी का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा, लखनऊ की हालत खराब

 Published : Apr 16, 2026 06:43 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 06:43 am IST

आईपीएल की ताजा अंक तालिका में आरसीबी ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इससे राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को नीचे जाना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल सातवें नंबर पर है।

IPL 2026 अंक तालिका- India TV Hindi
IPL 2026 Points Table Image Source : IPL

आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी का जलवा इस साल भी दिखाई दे रहा है। टीम ने एक और मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। अब आरसीबी ने एलएसजी को हराकर दो और अंक हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अंक तालिका में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा हो गया है। हालांकि लखनऊ की हालत खराब है। टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है। 

RCB vs LSG Match: आरसीबी ने एलएसजी को हराया, अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंची

आरसीबी का जलवा बरकरार है। एक लोस्कोरिंग मैच में टीम ने एलएजसी को हराने में कामयाबी हासिल कर ली है। आरसीबी ने अब तक इस साल के आईपीएल में कुल मिलाकर 5 मैच खेले हैं और उसमें से उसने चार में जीत दर्ज की है। यानी उसके पास आठ अंक हो गए हैं। टीम पहले नंबर पर पहुंच चुकी है। वैसे तो राजस्थान रॉयल्स के भी आठ अंक हैं, लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट काफी अच्छा है, इसलिए उसने टॉप कर लिया है और राजस्थान रॉयल्स को अब पहले नंबर से हटकर दूसरे पर जाना पड़ा है। 

IPL Points Table: राजस्थान दूसरे और पंजाब किंग्स की टीम तीसरे नंबर पर फिसली

रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के पहले नंबर पर पहुंचने से जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले से दूसरे पर पहुंच गई है, वहीं पंजाब किंग्स भी एक पायदान नीचे यानी नंबर 4 पर चली गई है। पंजाब ने अब तक चार ही मैच खेले हैं और उसमें से तीन में जीत दर्ज की है। उसके पास सात अंक हैं। इस साल जो दस टीमें आईपीएल खेल रही हैं, उसमें से केवल पंजाब ही ऐसी टीम है, जो एक भी मैच हारी नहीं है। बाकी सभी टीमें कम से कम एक मैच तो गवां ही चुकी हैं। 

Lucknow Super Giants​: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर सात पर

इस बीच बात अगर लखनऊ की करें तो जैसा कि हमने पहले ही बताया कि उसकी हालत खराब है। टीम ने अब तक पांच मैच खेले हैं और उसमें से केवल दो ही में उसे जीत मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास केवल चार अंक हैं और टीम अंक तालिका में नंबर सात पर है। उससे नीचे केवल सीएसके, मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीमे हैं। केकेआर तो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उसका हाल तो और भी खराब है। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली नहीं थे LSG के खिलाफ मैच में खेलने लिए 100% फिट, इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

LSG ने ये क्या किया? फ्लॉप खिलाड़ी को बना दिया कप्तान, इस सीजन हर मैच में रहा है फ्लॉप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल