1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ये समीकरण, समझ लीजिए पूरा सिनेरियो

CSK कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ये समीकरण, समझ लीजिए पूरा सिनेरियो

 Published : Apr 16, 2026 07:19 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 07:19 am IST

सीएसके के लिए मुश्किलें कम नहीं हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम इस साल प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी। ये बड़ा सवाल है। टीम अभी कहां है, उसके कितने मैच बाकी हैं। ​​कितने जीत जाए तो टॉप 4 में पहुंच जाएगी। इस को लेकर ये विश्लेषण है।

ruturaj gaikwad and sanju samson- India TV Hindi
रुतुराज गायकवाड और संजू सैमसन Image Source : AP

सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल का ये सीजन कुछ खास नहीं जा रहा है। हालांकि शुरुआत में ​मिली हार के बाद टीम की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर आ रही है। इस बीच सवाल ये उठने शुरू हो गए हैं कि क्या पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम सीएसके प्लेऑफ में जा पाएगी या उससे पहले ही बाहर हो जाएगी। इसको लेकर क्या समीकरण बन रहे हैं और सिनेरियो क्या कहता है, चलिए ये समझते हैं। 

सीएसके ने अब तक खेले हैं पांच मैच, तीन में मिली हार, दो जीते

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी खराब रही। टीम को पहले तीन मैचों में बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा। टीम अंक तालिका में आखिरी नंबर पर थी, लेकिन इसके बाद दो मैच जीतकर टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया और चार अंक हा​सिल कर लिए। टीम ने अब तक कुल मिलाकर पांच मैच खेले हैं। इसमें से उसे दो में जीत मिली है और तीन में हार का भी सामना करना पड़ा है। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर को मात देने में कामयाबी हासिल की है। टीम के नेट रन रेट की बात करें तो वे पहले तो काफी खराब था, लेकिन अब धीमे धीमे ही सही, लेकिन इसमें सुधार हो रहा है। टीम मौजूदा वक्त में अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। 

How to CSK qualify for playoffs: सीएसके को प्लेऑफ में जाने के लिए क्या करना होगा

अब ​​अगर प्लेऑफ के समीकरण की बात की जाए तो इससे पहले के अनुभव और आंकड़े ये बताते हैं कि दस टीमों के इस टूर्नामेंट में टीम अगर 16 अंक हासिल कर लेती है तो उसके लिए प्लेऑफ की जगह काफी हद तक सुरक्षित हो जाती है। वैसे तो टीमों ने 14 अंक लेकर भी प्लेऑफ में जगह पाई है, लेकिन वहां पर नेट रन रेट काफी ज्यादा अहम भूमिका अदा करता है। अभी भी सीएसके के 9 मैच बाकी हैं। अगर टीम को 16 अंक तक जाना है तो उसे बचे हुए 9 में से कम से कम 6 मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि यहां से जगह पक्की नहीं होगी। लेकिन अगर टीम ने बचे हुए 9 में से 7 मैच जीत लिए तो उसके अंकों की संख्या 18 तक जा पहुंचेगी। इतने अंक टॉप 4 में जगह बनाने के लिए काफी होंगे। 

CSK in Points Table: टीम ने दो मैच जीतकर नेट रन रेट में भी किया है सुधार

इस बीच टीम अगर बचे हुए 9 में से केवल पांच ही मैच जीत पाती है तो उसके 14 अंक होंगे, यहां से जगह बनेगी कि नहीं, इसको लेकर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। ऐसे में नेट रन रेट काफी अहम योगदान निभा सकता है। सीएसके को पहले तीन मैचों में हार मिली थी, इसलिए उसका नेट रन रेट काफी गिर गया था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टीम ने इसमें काफी हद तक सुधार किया है। 

IPL Points Table: अंक तालिका में अपने से आगे चल रही टीमों से खेल लिए हैं मैच

अब अगर चेन्नई सुपरकिंग्स के सिनेरियो की बात की जाए तो उसमें उन टीमों के खिलाफ अपने मैच ​खेल लिए हैं, जो अंक तालिका में उससे आगे चल रही हैं। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और आरसीबी ये सभी टीमें टॉप 3 में है और सीएसके के मैच इनसे हो गए हैं। हालांकि कुछ टीमों के दोबारा भी भिड़ंत होगी। सीएसके अपने से नीचे वाली टीमों हो हराएगी तो उसे ज्यादा फायदा होगा। 

CSK vs SRH: अब 18 अप्रैल को सनराइसर्ज हैदराबाद से होगा चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला

सीएसके का आईपीएल के अगले सीजन में अगला मुकाबला 18 अप्रैल को है, जब वो सनराइसर्ज हैदराबाद से भिड़ती हुई नजर आएगी। अगर इस मैच को टीम ने जीता तो उसके भी छह अंक हो जाएंगे और टीम अंक तालिका में बीच ​की स्थिति में पहुंच जाएगी। यहां से उसके आगे जाने की काफी संभावना रहेगी। कुल मिलाकर देखें तो पता चलता है कि टीम अभी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, एक से दो और मैच जीतते ही टीम टॉप 4 के लिए मजबूत दावेदार बन जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: आरसीबी का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा, लखनऊ की हालत खराब

विराट कोहली नहीं थे LSG के खिलाफ मैच में खेलने लिए 100% फिट, इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल