1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Orange Cap: विराट कोहली ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, पीछे रहे गए दुनियाभर के बल्लेबाज

IPL Orange Cap: विराट कोहली ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, पीछे रहे गए दुनियाभर के बल्लेबाज

 Published : Apr 16, 2026 11:07 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 11:07 am IST

आईपीएल ऑरेंज कैप अब विराट कोहली ने अपने सिर पर सजा ली है। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। अगर टॉप 5 बल्लेबाजों पर नजर डालें तो यहां 4 भारतीय खिलाड़ी नजर आते हैं।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

आईपीएल ऑरेंज कैप में जब जबरदस्त हलचल है। हर मैच के बाद इसमें बदलाव हो जाता है। दरअसल बल्लेबाजों के रनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है, इसलिए हर मुकाबले के बाद आंकड़े बदलते हैं। इस बीच अब विराट कोहली ने इस कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है। बाकी दुनियाभर के बल्लेबाज उनसे काफी पीछे छूट गए हैं। हालांकि टॉप 5 पर अगर नजर डालें तो भारतीय खिलाड़ियों का ही जलवा दिखाई दे रहा है। 

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अब तक बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने अब तक पांच मैच खेलकर 228 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 57 के औसत और 158.33 के स्ट्राइक रेट से इतने रन बनाए हैं। कोहली ने 25 चौके और आठ छक्के अब तक लगाए हैं। बुधवार को आरसीबी और एलएसजी के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 49 रन बनाए थे, वे अपना एक और अर्धशतक पूरा करने कामयाब नहीं हो पाए। वे इस मैच के लिए पूरी तरह से ठीक नहीं थे, इसलिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने के लिए के लिए आए थे। 

हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर पहुंचे

इस बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली के बाद हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले क्लासेन ने अब तक 5 मैच खेलकर 224 रन बनाए हैं। यानी कोहली क्लासेन से केवल चार ही रन आगे हैं। क्लासेन ने 44.80 के औसत और 142.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। क्लासेन ने 13 चौके और आठ छक्के लगाए हैं। 

रजत पाटीदार, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का भी टॉप 5 में नाम

रजत पाटीदार की बात की जाए तो वे नंबर तीन पर हैं। आरसीबी के कप्तान ने पांच मैच खेलकर 222 रन बनाए हैं। उन्होंने 55.50 के औसत और 213.46 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने 12 चौक और 21 छक्के अब तक ठोक दिए हैं। ईशान किशन इस लिस्ट में नंबर 4 पर आते हैं। उन्होंने 5 मैचों में 213 रन बनाए हैं। उनके नाम 22 चौके और 12 छक्के हैं। वैभव सूर्यवंशी अब नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 5 मैच खेलकर 200 रन बनाए हैं। उनका औसत 40 का है और वे 263.16 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वैभव ने अब तक 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें 

ईशान किशन से ली जाएगी हैदराबाद की कप्तानी, आ गया एक नया अपडेट

IND vs SA: कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के मैच, नोट कर लीजिए सही वक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल