A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तुषार देशपांडे को लेकर डेल स्टेन ने दिया बड़ा बयान, कहा - इस IPL सीजन में भारतीय सिलेक्टर्स की रहेंगी उनपर नजरें

तुषार देशपांडे को लेकर डेल स्टेन ने दिया बड़ा बयान, कहा - इस IPL सीजन में भारतीय सिलेक्टर्स की रहेंगी उनपर नजरें

राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 6 रनों से जीत दिलाने में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने काफी अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव किया था। अब देशपांडे के इस प्रदर्शन को लेकर दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Tushar Deshpande- India TV Hindi
Image Source : AP तुषार देशपांडे

आईपीएल 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने काफी शानदार आगाज किया है, जिसमें वह अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने में कामयाब रहे हैं। राजस्थान ने इस सीजन का पहला मुकाबला तो एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 6 रनों की रोमांचक जीत हासिल की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रनों का स्कोर बनाया था, इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने 19 ओवर्स में 200 रन बना लिए थे। इसके बाद उन्हें आखिरी ओवर में जीत हासिल करने के लिए 11 रन और बनाने थे, लेकिन तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी के चलते गुजरात 204 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। अब तुषार देशपांडे के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

एक गेंदबाज के लिए ऐसे दबाव में शांत रहना काफी मुश्किल होता है

डेल स्टेन ने राजस्थान रॉयल्स टीम के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को लेकर मुकाबला खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने आखिरी ओवर में खुद को शांत रखते हुए सही यॉर्कर गेंद फेंकी और राशिद खान जैसे खिलाड़ी को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया। मेरी नजर में एक गेंदबाज के लिए ऐसी परिस्थिति में खुद को शांत रखना काफी मुश्किल काम होता है क्योंकि उस समय आपके दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है। तुषार ने जिस तरह से उस ओवर में चार यॉर्कर गेंदें एकदम सही जगह पर फेंकी उसकी उससे राशिद के लिए बड़ा शॉट खेलना मुश्किल हो गया था।

भारतीय सिलेक्टर्स इस सीजन उनसे नजरें नहीं हटाएंगे

डेल स्टेन ने तुषार देशपांडे को लेकर जो भविष्यवाणी की उसमें उन्होंने कहा कि उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद भारतीय सिलेक्टर्स इस आईपीएल सीजन में उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। तुषार देशपांडे का इस मैच में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने बल्लेबाजी के लिए मुफीद इस पिच पर शानदार बॉलिंग करने के साथ अपने तीन ओवर्स में जहां सिर्फ 24 रन दिए तो वहीं एक विकेट भी लेने में कामयाब रहे। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अब आईपीएल के इस सीजन में अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अप्रैल को गुवाहाटी के मैदान पर खेलना है।

ये भी पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद बनी अनचाही लिस्ट का हिस्सा, IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा

अभिषेक शर्मा ने अनचाहे लिस्ट में कर ली रोहित-सैमसन की बराबरी, 2026 में 6 बार देखना पड़ा है ऐसा दिन

Latest Cricket News