1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने अनचाहे लिस्ट में कर ली रोहित-सैमसन की बराबरी, 2026 में 6 बार देखना पड़ा है ऐसा दिन

अभिषेक शर्मा ने अनचाहे लिस्ट में कर ली रोहित-सैमसन की बराबरी, 2026 में 6 बार देखना पड़ा है ऐसा दिन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 05, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 05:22 pm IST

Abhishek Sharma Record: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लखनऊ के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल पाए। डक पर आउट होने के बाद उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

Abhishek Sharma Record: IPL 2026 के 10वें मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। इस मुकाबले में वह 2 गेंदों में बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए। डक पर आउट होने के साथ ही अभिषेक शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और संजू सैमसन की बराबरी कर ली है। अभिषेक इससे पहले RCB के खिलाफ मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे।

अभिषेक शर्मा इस साल छह बार हो चुके हैं डक पर आउट

अभिषेक शर्मा साल 2026 में टी20 फॉर्मेट में छह बार डक पर आउट हो चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो वह साल 2018 में सबसे छोटे फॉर्मेट में छह बार डक पर आउट हुए थे। वहीं संजू सैमसन भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं, वह साल 2024 में 6 बार डक पर आउट हुए थे। अभिषेक टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा जीरो के मामले में अब अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से पहले भारतीय बन गए हैं। अगले मैच में अगर वह डक पर आउट होते हैं तो वह इन दोनों बल्लेबाजों से आगे निकल जाएंगे।

एक कैलेंडर ईयर में T20 में सबसे ज्यादा बार डक आउट होने वाले भारतीय

  • 6 - रोहित शर्मा (2018)
  • 6 - संजू सैमसन (2024)
  • 6 - अभिषेक शर्मा (2026)

न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में डक पर आउट हुए थे अभिषेक

अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 अब तक उतार चढाव वाला रहा है। वह दो बार न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। वहीं बार वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीन मैचों में उनका खाता नहीं खुला था और अब आईपीएल 2026 में भी वे एक मैच में वे बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इस तरह से वह इस साल छह बार डक पर आउट हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस साल कुछ मौकों पर अच्छी पारियां भी खेली है।

हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने खेली अर्धशतकीय पारी

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां SRH की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने सिर्फ 26 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के बीच 63 बॉल में 116 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के बदौलत ही हैदराबाद अंत में एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद हैदराबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब रही। नितीश रेड्डी ने 56 और हेनरिक क्लासेन ने 62 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

RCB vs CSK: विराट कोहली फिर भरेंगे हुंकार, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार

RCB vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेन्नई वर्सेस बेंगलुरु मैच में किसका रहेगा बोलबाला? जानें मैच की पिच रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल