1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेन्नई वर्सेस बेंगलुरु मैच में किसका रहेगा बोलबाला? जानें मैच की पिच रिपोर्ट

RCB vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेन्नई वर्सेस बेंगलुरु मैच में किसका रहेगा बोलबाला? जानें मैच की पिच रिपोर्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 05, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 03:46 pm IST

RCB vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का 11वां मैच बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RCB vs CSK- India TV Hindi
बेंगलुरु बनाम चेन्नई Image Source : AP

RCB vs CSK Pitch Report: IPL 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। ये हाई वोल्टेज मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई को इस सीजन अब तक दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं डिफेंडिंग चैंपियंस RCB ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में SRH को छह विकेट से हराया था। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि इस मुकाबले के दौरान चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज कैसा रहना वाला है।

RCB vs CSK​: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और यहां गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है। इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है। यहां पर 180-200 का स्कोर एक औसत स्कोर माना जाता है। इस मुकाबले के लिए भी पिच सपाट होने की उम्मीद है और इस वजह से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी। यहां पर दूसरी पारी में ओस आने की भी उम्मीद है, जिसकी वजह से गेंदबाजों के लिए बॉलिंग करना और भी मुश्किल हो सकती है। पहली पारी में मिडिल ओवरों में स्पिनर की भूमिका अहम हो सकती है लेकिन दूसरी पारी में स्पिनर इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलेगी।

आईपीएल में कैसा है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का कैसा है रिकॉर्ड?

इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है क्योंकि इस मैदान पर रन चेज करना आसान रहता है। बेंगलुरु में अभी तक 101 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 53 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। वहीं 43 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने बाजी मारी है। आरसीबी ने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ इस मैदान पर 15.4 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। आरसीबी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 प्लस रन का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई थी। ऐसे में यहां पहले गेंदबाजी करने एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

RCB vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, सरफराज खान, अमन खान

यह भी पढ़ें

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर समीर रिजवी का कब्जा, रोहित शर्मा टॉप-5 की लिस्ट में कहां?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल