David Warner Century: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार रहे डेविड वार्नर ने एक और धमाका किया है। वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं खेल रहे हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं और क्या खूब बल्लेबाजी कर रहे हैं। डेविड वार्नर ने अब टी20 क्रिकेट में एक और शतक लगा दिया है। उन्होंने ये शतक अपने विस्फोटक अंदाज में ही जड़ा है। इस सेंचुरी के साथ ही वार्नर ने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है।
बिग बैश लीग में डेविड वार्नर ने ठोका एक और धमाकेदार शतक
बिग बैश लीग यानी बीबीएल के मुकाबले जारी हैं। शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स की टीमें आमने सामने थीं। सिडनी सिक्सर्स के कप्तान टॉस जीता और सिडनी थंडर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। इसी बीच कप्तान डेविड वार्नर ओपनिंग के लिए उतरे और कमाल कर दिया। ये बात और है कि एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन डेविड वार्नर बिना रुके लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद शतक भी ठोक दिया।
टी20 क्रिकेट में डेविड वार्नर की 10वीं सेंचुरी
टी20 क्रिकेट में डेविड वार्नर की ये 10वीं सेंचुरी है। वे अब विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। कोहली ने टी20 में नौ ही शतक लगाने का काम किया है। इसमें टी20 इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट में लगाए गए शतक शामिल हैं। हालांकि इस मामले में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। जिन्होंने 22 शतक टी20 क्रिकेट में लगाए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 11 शतक टी20 क्रिकेट में लगाए हैं। अब इस लिस्ट में डेविड वार्नर तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर चले गए हैं।
ओपनिंग के लिए आए और आखिर तक नाबाद रहे डेविड वार्नर
खास बात ये है कि साल 2026 में डेविड वार्नर कमाल कर रहे हैं। ये उनका दूसरा शतक है। बीबीएल में डेविड वार्नर का ये तीसरा शतक है। अब तक बेन मैकडरमॉट, स्टीवन स्मिथ और अब डेविड वार्नर ही इस टूर्नामेंट में तीन शतक लगने में कामयाब रहे हैं। एक तरफ से विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन ओपनिंग पर आने के बाद भी डेविड वार्नर बिना आउट हुए रन बनाते चले जा रहे थे। जब 20 ओवर का खेल खत्म हुआ, तब तक डेविड वार्नर 65 बॉल पर 110 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाने का काम किया। उनकी इस पारी बदौलत सिडनी थंडर्स की टीम ने 189 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
यह भी पढ़ें
U19 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
शुभमन गिल के सामने बहुत बड़ी चुनौती, क्या फजीहत से बच पाएंगे भारतीय कप्तान
Latest Cricket News