A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RCB Head To Head: दिल्ली के खिलाफ ऐसा है आरसीबी का रिकॉर्ड, अब तक किया है 34 मैचों में सामना

DC vs RCB Head To Head: दिल्ली के खिलाफ ऐसा है आरसीबी का रिकॉर्ड, अब तक किया है 34 मैचों में सामना

DC vs RCB: आईपीएल 2026 सीजन के 39वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

DC vs RCB Head To Head Record- India TV Hindi
Image Source : AFP दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 39वां लीग मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन एक-दूसरे का दूसरी बार सामना कर रही हैं, जिसमें पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से मात दी थी। ऐसे में अब आरसीबी की नजरें अपना हिसाब चुकता करने पर रहने वाली हैं। अभी तक दोनों ही टीमों का इस सीजन का प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें आरसीबी थोड़ा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में खेलते हुए 5 को अपने नाम किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी 7 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन उन्हें सिर्फ तीन मैचों में ही जीत मिली जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

आरसीबी का अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पलड़ा दिखा भारी

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर आरसीबी का पलड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों का अब तक 34 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जहां 13 मुकाबलों को अपने नाम किया है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 20 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा एक मैच बारिश के चलते रद्द रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें भी आरसीबी का पलड़ा भारी देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 7 मुकाबले जहां अपने नाम किए हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम चार मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है। पिछली बार साल 2023 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल की थी।

विराट कोहली और केएल राहुल पर रहेगी सभी नजरें

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होने वाले इस मैच में जिन दो खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं उसमें एक नाम आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का है, जिनका घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का स्टेडियम होम ग्राउंड है ऐसे में उनसे सभी को बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है। वहीं दूसरा नाम केएल राहुल का जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 152 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों में जो भी अपने बल्ले का कमाल दिखाने में कामयाब होता है तो उसकी टीम की स्थिति इस मैच में मजबूत रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: KKR vs LSG मैच में बवाल, अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट, गुस्से में जमीन में दे मारा बल्ला

लुंगी एंगिडी के बाद अब CSK के खिलाड़ी के साथ हुआ हादसा, कैच लेने की कोशिश में जमीन से टकराया सिर

Latest Cricket News