1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: KKR vs LSG मैच में बवाल, अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट, गुस्से में जमीन में दे मारा बल्ला

VIDEO: KKR vs LSG मैच में बवाल, अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट, गुस्से में जमीन में दे मारा बल्ला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 26, 2026 08:22 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 08:33 pm IST

लखनऊ के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत विवादित तरीके से आउट दिया गया, जिससे टीम में नाराजगी फैल गई।

KKR vs LSG- India TV Hindi
अंगकृष रघुवंशी Image Source : AP

Angkrish Raghuvanshi out for this Obstructing the field: IPL 2026 में लखनऊ और कोलकाता के मुकाबले के दौरान एक ऐसा विवाद देखने को मिला, जिसने मैच का माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के फैसले ने टीम और फैंस दोनों को हैरान कर दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2026 के 38वें मैच में खेलते हुए अंगकृष रघुवंशी शानदार लय में नजर आ रहे थे और क्रीज पर जमते हुए दिख रहे थे। लेकिन तभी एक विवादित फैसले ने उनकी पारी का अंत कर दिया। उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड यानी मैदान में बाधा डालने के कारण आउट दे दिया गया, जिसे लेकर KKR खेमे में नाराजगी साफ दिखाई दी।

गुस्से में दिखे रघुवंशी

आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी काफी निराश और गुस्से में नजर आए। वह फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं थे और पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर पटककर अपनी नाराजगी जाहिर की। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम का सपोर्ट स्टाफ भी इस फैसले से चौंक गया। सहायक कोच शेन वॉटसन इस निर्णय पर हैरान दिखे, जबकि हेड कोच अभिषेक नायर तुरंत चौथे अंपायर से बातचीत करते नजर आए।

ऐसे हुए आउट

रघुवंशी उस समय 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने गेंद को हल्का सा खेलकर तेजी से सिंगल लेने की कोशिश की और तुरंत दौड़ पड़े। लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने रन लेने से मना कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया।

जब रघुवंशी अपनी क्रीज में लौटने लगे, तो उन्होंने तेजी से मुड़ते हुए उसी साइड से वापस दौड़ लगाई, जिस तरफ उन्होंने शुरुआत में रन लेने के लिए दौड़ लगाई थी। हालांकि, टीवी अंपायर ने देखा कि रघुवंशी गेंद को देख रहे थे और फिर लौटने के क्रम में उन्होंने अपनी दिशा बदल ली थी। यही मूवमेंट उनके आउट होने की बड़ी वजह बना। चूंकि रघुवंशी उसी दिशा में दौड़े, जहां गेंद खेली गई थी और जहां से थ्रो आने की संभावना थी, टीवी अंपायर ने माना कि उनकी यह हरकत फील्डर के रन आउट करने के प्रयास में बाधा बन सकती थी। आखिरकार उन्हें आउट करार दे दिया गया, जिससे रघुवंशी और KKR टीम दोनों ही हैरान रह गए।

KKR के खेमे में दिखी साफ नाराजगी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के डगआउट में निराशा और गुस्सा साफ झलक रहा था। इस तरह के विवादित फैसले ने मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया, लेकिन साथ ही अंपायरिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए। अंगकृष रघुवंशी का यह विवादित आउट इस मुकाबले का सबसे चर्चित पल बन गया।

IPL में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट होने वाले खिलाड़ी

  • यूसुफ पठान बनाम PWI, रांची 2013
  • अमित मिश्रा बनाम SRH, विजाग 2019
  • रवींद्र जडेजा बनाम RR, चेन्नई 2024
  • अंगकृष रघुवंशी बनाम LSG, लखनऊ 2026

यह भी पढ़ें

लुंगी एनगिडी ने अपनी भयानक इंजरी को लेकर दिया अपडेट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई हालत

ऋतुराज गायकवाड़ की धोनी और रैना जैसे दिग्गजों के क्लब में एंट्री, CSK के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल