आईपीएल 2026 में 35वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 25 अप्रैल को खेला गया था, जिसमें इस मैच में डीसी टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान एक कैच पकड़ते समय बुरी तरह अपने सिर को चोटिल कर बैठे थे। एनगिडी जब इस कैच को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे तो उस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया जिसमें वह पीछे की तरफ गिरे और इससे उनके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई थी। लुंगी एनगिडी को चोट लगने के बाद उसकी गंभीरता को देखते हुए उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया था। अब एनगिडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी हेल्थ को लेकर फैंस से अपडेट साझा किया है।
लुंगी एनगिडी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर दिया अपडेट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जब लुंगी एनगिडी चोटिल हुए थे तो उन्हें मैदान से सीधे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया था, इस दौरान उनकी हालत देखकर सभी काफी चिंतित थे। वहीं अब लुंगी ने अपनी इंजरी को लेकर अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करने के साथ फैंस को संदेश दिया कि आप सब के मैसेज के लिए शुक्रिया, सब ठीक है। इससे साफ हो गया कि अब लुंगी एनगिडी खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं और वह जल्द ही फिर से मैदान पर अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि लुंगी एनगिडी दिल्ली के राजेंद्र नगर के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां उनका इलाज चला और कुछ घंटे बाद ही उनको छुट्टी भी मिल गई थी।
दिल्ली कैपिटल्स 265 रनों का टारगेट भी नहीं कर सकी डिफेंड
इस मैच को लेकर बात की जाए तो वह दोनों टीमों के गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में केएल राहुल के नाबाद 152 रनों की पारी की मदद से 264 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद पंजाब किंग्स की तरफ से टारगेट का काफी शानदार तरीके से पीछा किया गया और उन्होंने 7 गेंद शेष रहते 18.5 ओवर्स में इसे हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक इस सीजन में 7 मैच खेले हैं और उसमें से वह तीन को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं, जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें
ऋतुराज गायकवाड़ की धोनी और रैना जैसे दिग्गजों के क्लब में एंट्री, CSK के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने