1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋतुराज गायकवाड़ की धोनी और रैना जैसे दिग्गजों के क्लब में एंट्री, CSK के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने

ऋतुराज गायकवाड़ की धोनी और रैना जैसे दिग्गजों के क्लब में एंट्री, CSK के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 26, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 05:37 pm IST

IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 3 छक्के जड़ते ही खास मुकाम हासिल कर लिया।

Ruturaj Gaikwad- India TV Hindi
ऋतुराज गायकवाड़ Image Source : AFP

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में गायकवाड़ ने ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों की खास सूची में शामिल कर दिया।

ऐतिहासिक आंकड़ा पार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी तीसरी छक्का लगाते ही IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह CSK के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा एमएस धोनी, सुरेश रैना और शिवम दुबे कर चुके हैं। इस मुकाबले में गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों पर 74 रन बनाए और नाबाद लौटे। उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके इन छक्कों ने ही उन्हें इस खास क्लब में पहुंचाया।

गायकवाड़ ने IPL में अब तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेला है। उन्होंने महज 79 मैचों में 100 छक्के पूरे किए। ऋतुराज गायकवाड़ का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने लीग में 2665  रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135 से अधिक है। उनके नाम 2 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 108 रन है।

दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

गायकवाड़ अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने CSK के लिए 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस सूची में एमएस धोनी (234), सुरेश रैना (180) और शिवम दुबे (105) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, गायकवाड़ अब CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज भी हैं। उनसे आगे सिर्फ धोनी (4865 रन), रैना (4687 रन) और फाफ डु प्लेसिस (2721 रन) हैं।

CSK के भरोसेमंद खिलाड़ी

साल 2020 में CSK से जुड़ने के बाद से ही ऋतुराज गायकवाड़ टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। उनका सबसे शानदार सीजन 2021 रहा, जब उन्होंने 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और टीम को चौथा IPL खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं 2023 में भी उन्होंने 590 रन बनाकर अपनी काबिलियत साबित की।

यह भी पढ़ें

टेनिस फैंस के लिए बुरी खबर, कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से बाहर, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

ओलंपिक और कॉमनवेल्थ के बाद अब एशियन गेम्स की मेजबानी पर भारत की नजरें, एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट किया जमा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल