1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लुंगी एंगिडी के बाद अब CSK के खिलाड़ी के साथ हुआ हादसा, कैच लेने की कोशिश में जमीन से टकराया सिर

लुंगी एंगिडी के बाद अब CSK के खिलाड़ी के साथ हुआ हादसा, कैच लेने की कोशिश में जमीन से टकराया सिर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 26, 2026 07:37 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 07:38 pm IST

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अकील होसैन कैच लेने की कोशिश में गिरकर चोटिल हो गए, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई। उनके सिर और चेहरे पर चोट लगी और खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

Akeal Hosein- India TV Hindi
अकील होसैन Image Source : AP

IPL 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना हुआ। इस मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक डरावना पल सामने आया, जब टीम के विदेशी स्टार अकील होसैन मैदान पर चोटिल हो गए। इस घटना ने लुंगी एंगिडी के साथ हुए हादसे की याद दिला दी, जो एक दिन पहले ही घटी थी। एंगिडी जिस तरह कल उलटे साइड में गिरकर चोटिल हुए थे, कुछ वैसी ही चोट होसैन को भी लगी। 

दरअसल, CSK vs GT में  एक आसान से दिखने वाले कैच ने अचानक गंभीर मोड़ ले लिया और पूरे स्टेडियम में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। गुजरात टाइटंस की पारी के पावरप्ले के आखिरी ओवर में यह घटना घटी, जब शुभमन गिल ने ऑफ साइड पर शॉट खेला। गेंद को पकड़ने के लिए अकील होसैन तेजी से दाईं ओर दौड़े, लेकिन कैच लेने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल जमीन पर गिरे। होसैन और अपना चेहरा पकड़े काफी देर तक वैसे ही बैठे रहे। 

मैदान पर मची अफरा-तफरी

होसैन के गिरते ही फिजियो टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मेडिकल स्टाफ ने उनका कन्कशन (सिर की चोट) टेस्ट भी किया। हालांकि वह थोड़ी असहज स्थिति में नजर आए, लेकिन राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर बाद उन्होंने दोबारा खेलना शुरू कर दिया। 

लुंगी एंगिडी जैसी घटना से बढ़ी चिंता

इस घटना ने फैंस की चिंता इसलिए भी बढ़ा दी क्योंकि एक दिन पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी को भी सिर में गंभीर चोट लगी थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में एंगिडी पीछे की ओर गिर गए थे और उनका सिर जोर से जमीन से टकराया था। उस घटना में खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा और आखिरकार एंगिडी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के चेहरों पर साफ तौर पर चिंता झलक रही थी। हालांकि, एनगिडी ने बाद में फैंस को राहत दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- संदेशों के लिए धन्यवाद, वह बिल्कुल ठीक हैं।

अकील होसैन के मामले में राहत की बात यह रही कि चोट उतनी गंभीर नहीं निकली और वह मैच में वापस लौट आए। हालांकि, चेन्नई की टीम अपने घर में जीत हासिल नहीं कर सकी। गुजरात ने 8 विकेट से चेन्नई की टीम को धूल चटाई।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल