Deepak Chahar Viral Video: IPL 2026 में इन दिनों खिलाड़ियों का चिट सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, लेकिन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इसे एक नए अंदाज में पेश कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ने फिन एलन को बोल्ड करने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर फैंस भी हंस पड़े। दीपक ने जेब से काल्पनिक पर्ची निकालने का ड्रामा किया। अब चाहर के सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2026 के 65वें मैच में KKR को 148 रन का लक्ष्य मिला। टीम को तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी फिन एलन पर थी। एलन ने शुरुआत में कुछ शानदार शॉट खेलते हुए दो चौके लगाए और आक्रामक नजर आए, लेकिन दीपक चाहर ने जल्द ही उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर एलन ने फिर से कट शॉट खेलने की कोशिश की। इस बार गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी। एलन अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विकेट लेने के बाद किया मजेदार सेलिब्रेशन
फिन एलन का विकेट लेने के बाद दीपक चाहर ने चिट सेलिब्रेशन का मजाक उड़ाते हुए जेब से काल्पनिक पर्ची निकालने की एक्टिंग की। उनका यह अंदाज देखते ही देखते वायरल हो गया। दरअसल IPL 2026 में चिट सेलिब्रेशन काफी ट्रेंड में रहा है। इसकी शुरुआत पिछले सीजन में अभिषेक शर्मा ने की थी। इसके बाद कई खिलाड़ी इसी तरह के सेलिब्रेशन करते नजर आए। रघु शर्मा और उर्विल पटेल ने भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया। हालांकि, हाल ही में आकाश सिंह के इसी तरह के सेलिब्रेशन पर कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई थी। साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन ने कहा था कि अब यह ट्रेंड पुराना हो चुका है और खिलाड़ियों को इसे बंद कर देना चाहिए।
KKR ने गेंदबाजी में दिखाया दम
मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 147/8 के स्कोर पर रोक दिया। कैमरन ग्रीन और सौरभ दुबे ने दो-दो विकेट झटके। ग्रीन ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया और रोहित शर्मा का शानदार कैच पकड़ा। वहीं सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में रन गति पर पूरी तरह लगाम लगा दी। हालांकि, अंत में कॉर्बिन बाश की नाबाद 32 रन की पारी ने मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
यह भी पढ़ें:
IPL के बाद टीम इंडिया को नहीं सांस लेने तक की फुर्सत, जून से दिसंबर 2026 तक फुल पैक है भारत का शेड्यूल
हार्दिक की वापसी के साथ ही MI ने किया अनोखा कारनामा, PWI के बाद ऐसा करने वाली बनी सिर्फ दूसरी IPL टीम
Latest Cricket News