KKR vs MI: IPL 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मैच 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की टीम में कप्तान की वापसी को लेकर हो रही है। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली, क्योंकि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस के बाद बताया कि टीम में 2 बदलाव हैं। उनके साथ अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर आज का मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
मुंबई इंडियंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
दरअसल, हार्दिक पांड्या जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे, तो मुंबई इंडियंस IPL की दूसरी ऐसी टीम बन गई, जिसके लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों को टीम की कमान संभालने का मौका मिला। इससे पहले सूर्यकुमार यादव और फिर जसप्रीत बुमराह मुंबई की कप्तानी करते नजर आए थे। और अब हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि IPL इतिहास में इससे पहले सिर्फ एक बार ऐसा हुआ था, जब 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया यानी PWI ने लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ खेला था। उस समय टीम की कमान लगातार 3 मैचों में रॉस टेलर, एंजेलो मैथ्यूज और एरॉन फिंच ने संभाली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट
मुंबई इंडियंस: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, एएम गजनफर।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी।
यह भी पढ़ें:
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 10वीं टीम का ऐलान, 25 साल की प्लेयर होगी कप्तान