ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि आयरलैंड ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम को टूर्नामेंट में ग्रुप-2 में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड जैसी टीमों से होगा। वर्ल्ड कप में टीम की कमान 25 साल की गैबी लुईस के हाथों में होगी। आयरलैंड की नजरें इस बार वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करने पर होंगी। आयरलैंड 10वीं टीम है, जिसका ऐलान वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। अब सिर्फ 2 टीमों की घोषणा होना बाकी है। इनमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं।
T20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड महिला टीम क्लॉनटार्फ में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के साथ ट्राई-सीरीज खेलेगी। यह सीरीज टीम के लिए तैयारी का अहम मंच मानी जा रही है। इस ट्राई-सीरीज के लिए भी आयरिश टीम की घोषणा हो गई है। स्टार ऑलराउंडर ओरला प्रेंडरगास्ट को आगामी ट्राई-सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी है, जबकि नियमित कप्तान गैबी लुईस चोट के कारण आराम करेंगी। आयरलैंड की नजरें इस बार वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करने पर होंगी।
गैबी लुईस ट्राई-सीरीज से बाहर
नियमित कप्तान गैबी लुईस हाल ही में पैर की चोट का शिकार हुई थीं। इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली ट्राई-सीरीज से आराम दिया गया है ताकि वह पूरी तरह फिट होकर वर्ल्ड कप में वापसी कर सकें। वहीं, जेन मैगुइरे चोट के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहीं, लेकिन एमी मैगुइरे ने चोट से वापसी करते हुए दोनों स्क्वॉड में जगह बनाई है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम 13 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी, जबकि अपना आखिरी लीग स्टेज मैच 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के मुकाबले
- 13 जून: आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड (ओल्ड ट्रैफर्ड)
- 16 जून: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (हैम्पशायर)
- 19 जून: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड (हैम्पशायर)
- 23 जून: आयरलैंड बनाम श्रीलंका (ब्रिस्टल)
- 27 जून: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (ब्रिस्टल)
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की महिला टीम: गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (उप-कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, रेबेका स्टोकेल।
ट्राई-सीरीज के लिए आयरलैंड की महिला टीम: ओरला प्रेंडरगास्ट (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, रेबेका स्टोकेल।
यह भी पढ़ें:
प्लेऑफ से ठीक पहले RCB के स्टार ओपनर की वापसी का रास्ता साफ, 1 महीने पहले छोड़ा था टीम का साथ