India’s cricket schedule for rest of 2026: IPL 2026 के रोमांच खुमार फैंस के सिर से पूरी तरह उतर भी नहीं पाएगा और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मैदान पर एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। दरअसल, T20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम के लिए साल 2026 का बाकी हिस्सा बेहद व्यस्त रहने वाला है। जून से दिसंबर तक टीम इंडिया का शेड्यूल पूरी तरह पैक है, जहां उसे लगातार अलग-अलग देशों के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस दौरान भारतीय टीम घर और विदेशी धरती पर कई टीमों से भिड़ेगी, जबकि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल बचाने की चुनौती भी सामने होगी। IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा और उसके कुछ दिन बाद ही अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन ODI मैच खेले जाएंगे।
अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल
- 6-10 जून 2026: एकमात्र टेस्ट, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) (9:30 AM)
भारत और अफगानिस्तान के बीच ODI सीरीज का शेड्यूल
- 14 जून 2026: पहला ODI, धर्मशाला (1:30 AM)
- 17 जून 2026: दूसरा ODI, लखनऊ (1:30 AM)
- 20 जून 2026: तीसरा ODI, चेन्नई (1:30 AM)
अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होने से पहले आयरलैंड की धरती पर दो T20I मुकाबले खेलेगी। यह सीरीज बेलफास्ट में आयोजित होगी। इसके बाद टीम इंडिया का सबसे बड़ा विदेशी दौरा शुरू होगा, जहां मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच T20I और तीन ODI मुकाबले खेले जाएंगे।
टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा
- 26 जून 2026: पहला T20I, बेलफास्ट
- 28 जून 2026: दूसरा T20I, बेलफास्ट
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा
IND vs ENG T20I सीरीज का शेड्यूल
- 1 जुलाई 2026: पहला T20I, चेस्टर ली स्ट्रीट
- 4 जुलाई 2026: दूसरा T20I, मैनचेस्टर
- 7 जुलाई 2026: तीसरा T20I, नॉटिंघम
- 9 जुलाई 2026: चौथा T20I, ब्रिस्टल
- 11 जुलाई 2026: 5वां T20I, साउथम्पटन
IND vs ENG ODI सीरीज का शेड्यूल
- 14 जुलाई 2026: पहला ODI, बर्मिंघम
- 16 जुलाई 2026: दूसरा ODI, कार्डिफ
- 19 जुलाई 2026: तीसरा ODI, लंदन (लॉर्ड्स)
इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के घर में तीन T20I मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। तीनों मुकाबले एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे। इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन चांस होगा।
भारत का जिम्बाब्वे दौरा
- 23 जुलाई 2026: पहला T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (4:30 PM)
- 25 जुलाई 2026: दूसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (4:30 PM)
- 26 जुलाई 2026: तीसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (4:30 PM)
एशियन गेम्स में गोल्ड बचाने की चुनौती
सितंबर 2026 में जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करेगी। क्रिकेट मुकाबले 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन ODI और पांच T20I मुकाबले खेले जाएंगे
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल
- 27 सितंबर 2026: पहला ODI, तिरुवनंतपुरम
- 30 सितंबर 2026: दूसरा ODI, गुवाहाटी
- 03 अक्टूबर 2026: तीसरा ODI, न्यू चंडीगढ़
IND vs WI T20I सीरीज का शेड्यूल
- 06 अक्टूबर 2026: पहला T20I, लखनऊ, (7:00 PM)
- 09 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I, रांची (7:00 PM)
- 11 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I, इंदौर (7:00 PM)
- 14 अक्टूबर 2026: चौथा T20I, हैदराबाद (7:00 PM)
- 17 अक्टूबर 2026: 5वां T20I, बेंगलुरु (7:00 PM)
साल का अंत श्रीलंका सीरीज से
दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन ODI और तीन T20I मुकाबले होंगे। लगातार क्रिकेट, लंबे दौरे और बड़े टूर्नामेंट्स के बीच भारतीय खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। वहीं, फैंस के लिए 2026 के आखिरी 7 महीने क्रिकेट के रोमांच से भरपूर रहने वाले हैं।
श्रीलंका के भारत दौरे का शेड्यूल
IND vs SL ODI सीरीज का शेड्यूल
- 13 दिसंबर 2026: पहला ODI, दिल्ली, (2:00 PM)
- 16 दिसंबर 2026: दूसरा ODI, बेंगलुरु (2:00 PM)
- 19 दिसंबर 2026: तीसरा ODI, अहमदाबाद (2:00 PM)
IND vs SL T20I सीरीज का शेड्यूल
- 22 दिसंबर 2026: पहला T20I, राजकोट, (7:00 PM)
- 24 दिसंबर 2026: दूसरा T20I, कटक (7:00 PM)
- 27 दिसंबर 2026: तीसरा T20I, पुणे (7:00 PM)
यह भी पढ़ें:
टेनिस बॉल से खेलकर IPL तक पहुंचा ये तेज गेंदबाज, अब रोहित और सूर्या को आउट कर बना KKR का नया स्टार