A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Dharamsala Weather Report: धर्मशाला में मौसम बनेगा विलेन? बारिश ने बढ़ाई गुजरात टाइटंस की टेंशन

Dharamsala Weather Report: धर्मशाला में मौसम बनेगा विलेन? बारिश ने बढ़ाई गुजरात टाइटंस की टेंशन

IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में RCB और गुजरात टाइटंस धर्मशाला में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ सीधे फाइनल में पहुंचने की होगी।

Dharamsala - India TV Hindi
Image Source : PTI धर्मशाला

RCB vs GT: IPL 2026 के 70 रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद अब बारी है सबसे अहम जंग की। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस (GT) 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होंगी। दांव पर है सीधे फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम ने दोनों टीमों, खासकर गुजरात टाइटंस की चिंता बढ़ा दी है। दोनों टीमों ने लीग स्टेज का समापन 18-18 पॉइंट के साथ किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते RCB पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही। ऐसे में फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। इस सीजन RCB और गुजरात टाइटंस के बीच हुए दोनों मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की है। वहीं, IPL इतिहास में भी दोनों के बीच रिकॉर्ड 4-4 से बराबरी पर है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है।

शानदार फॉर्म में हैं दोनों टीमें

कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में RCB ने लगातार शानदार क्रिकेट खेली है। टीम का लगभग हर विभाग बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक टॉप आर्डर पर निर्भर रही है, लेकिन उनकी  बॉलिंग यूनिट ने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। RCB की लीग स्टेज में मिली पांच हारों में से एक हार गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी रही थी। हालांकि, बाद में बेंगलुरु ने वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में गुजरात को हराकर हिसाब बराबर कर लिया था। दोनों फ्रेंचाइजी अपने दूसरे IPL खिताब की तलाश में हैं। RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना देख रही है, जबकि गुजरात टाइटंस 2022 के बाद एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहती है।

धर्मशाला में बारिश के आसार

क्वालिफायर-1 से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर है। धर्मशाला में मैच के दिन शाम का मौसम IPL 2026 के अन्य सभी वेन्यू की तुलना में काफी ठंडा रहने वाला है। एक्यूवेदर रिपोर्ट अनुसार, मैच के दौरान तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान लगभग 25 प्रतिशत बारिश की आशंका भी जताई गई है। राहत की बात यह है कि पूरे 40 ओवर का मुकाबला होने की संभावना ज्यादा है। 

यह भी पढ़ें:

CAN ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, A+ कैटेगिरी में 3 स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

प्लेऑफ से पहले आई बड़ी खबर, क्या गुजरात के खिलाफ खेलेगा RCB का स्टार ओपनर? कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News