नेपाल क्रिकेट ने अपने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए मेन्स और वूमेन्स दोनों टीमों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान कर दिया है। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन यानी CAN ने 25 मई को अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसमें कई अनुभवी सितारों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। खास बात यह है कि बोर्ड ने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए डेवलपमेंट कैटेगरी में भी कई उभरते खिलाड़ियों को शामिल किया है। नेपाल की नेशनल टीम इस समय ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में हिस्सा ले रही है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में यह कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट नेपाल क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नेपाल मेन्स टीम के कप्तान रोहित पौडेल, स्टार ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी और अनुभवी लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को सर्वोच्च A+ कैटेगरी में रखा गया है। वहीं आसिफ शेख, करण केसी, कुशल भुर्तेल और सोमपाल कामी को कैटेगरी A में जगह मिली है।
नेपाल मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट
- A+: रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने
- A: आसिफ शेख, करण केसी, कुशल भुर्तेल, सोमपाल कामी
- B: आरिफ शेख, भीम शार्की, गुलशन झा, ललित राजबंशी, नंदन यादव
- C: अनिल शाह, अर्जुन कुमाल, बासिर अहमद, बिनोद भंडारी, हेमंत धामी, ईशान पांडे, कुशल मल्ला, लोकेश बम, शाहब आलम, शेर मल्ला, सुन्दीप जोरा
- डेवलपमेंट: अर्जुन घर्ती, अर्जुन साउद, आकाश चंद, बिपिन खत्री, दीपक डुमरे, देव खनाल, नारायण जोशी, पवन सर्राफ, राशिद खान, रिजन ढकाल, संतोष यादव, त्रित राज दास, युवराज खत्री, सागर ढकाल, प्रतीश जीसी
कैटेगरी B में 5 खिलाड़ी
कैटेगरी B में आरिफ शेख, भीम शार्की, गुलशन झा, ललित राजबंशी और नंदन यादव को शामिल किया गया है। वहीं कुशल मल्ला, बिनोद भंडारी, सुन्दीप जोरा और अर्जुन कुमाल जैसे खिलाड़ियों को कैटेगरी C में स्थान मिला है। इसके अलावा CAN ने युवा खिलाड़ियों के विकास पर विशेष जोर देते हुए डेवलपमेंट कैटेगरी का भी गठन किया है, जिसमें अर्जुन साउद, देव खनाल, राशिद खान, नारायण जोशी, बिपिन खत्री और दीपक डुमरे जैसे उभरते क्रिकेटरों को मौका दिया गया है।
मेन्स टीम के साथ-साथ नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने वूमेन्स टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का भी ऐलान किया। कप्तान इंदु बर्मा, युवा ऑलराउंडर पूजा महतो, अनुभवी रुबिना क्षेत्री और सीता राना मगर को कैटेगरी A में रखा गया है। कैटेगरी B में कविता कुंवर, मनीषा उपाध्याय और सम्झना खड्का को जगह मिली है, जबकि बिन्दु रावल, कविता जोशी, रिया शर्मा और रुबी पोद्दार को कैटेगरी C में शामिल किया गया है।
नेपाल वूमेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट
- A: इंदु बर्मा, पूजा महतो, रुबिना क्षेत्री, सीता राना मगर
- B: कविता कुंवर, मनीषा उपाध्याय, सम्झना खड्का
- C: बिन्दु रावल, कविता जोशी, रिया शर्मा, रुबी पोद्दार
- डेवलपमेंट: अनु कडायत, अश्मिना कर्माचार्य, ईश्वरी बिष्ट, काजल श्रेष्ठ, लक्ष्मी साउद, ममता चौधरी, रचना चौधरी, रोमा थापा, सावित्री धामी, सना परवीन, सीमाना केसी, सोनी पाखरिन, सुमन बिष्ट, यशोदा बिष्ट।
यह भी पढ़ें:
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान
जसप्रीत बुमराह का ये क्या हाल हुआ? IPL 2026 में बना दिया टी20 इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड