A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Dharamshala Weather Report: PBKS vs MI मैच पर संकट, धर्मशाला में हो रही झमाझम बारिश, सामने आया VIDEO

Dharamshala Weather Report: PBKS vs MI मैच पर संकट, धर्मशाला में हो रही झमाझम बारिश, सामने आया VIDEO

Dharamshala Weather: IPL 2026 का 58वां मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स की टीम 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से लोहा लेती नजर आएगी।

Dharamshala Weather- India TV Hindi
Image Source : AFP HPCA स्टेडियम, धर्मशाला

Dharamshala Weather Report: IPL 2026 के सबसे अहम मुकाबलों में से एक पर अब बारिश का खतरा मंडराने लगा है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई को धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले लगातार बारिश ने दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन हिमाचल की ठंडी वादियों में मौसम खेल बिगाड़ सकता है।

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कल शाम 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, मैच से एक दिन पहले से ही यहां झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल शाम तक बारिश कम होने की उम्मीद है, लेकिन मैच शुरू होने के समय हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में फैंस टेंशन में आ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर धर्मशाला के स्टेडियम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तेज बारिश होती नजर आ रही है। 

पंजाब की नजर जीत पर

पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो तो नहीं लेकिन काफी अहम है क्योंकि टीम लगातार 4 मैच गंवा चुकी है। टीम ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और 7 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप की दौड़ में थी। लेकिन लगातार चार हार ने उनकी स्थिति मुश्किल कर दी है। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम धर्मशाला में वापसी की उम्मीद लेकर उतरेगी। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस भी सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम को पिछले मैच मेंरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और अब वह सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।

धर्मशाला का वेदर रिपोर्ट

धर्मशाला में दिन के समय तापमान करीब 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात के समय तेज ठंडी हवाएं खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैच वाले दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिन में 40 से 50 प्रतिशत बारिश होने के चांस है। टॉस होने से पहले तक करीब 47 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई जा रही है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो मैदान गीला हो सकता है, जिससे मुकाबले में रुकावट आ सकती है। हालांकि, 7 बजे के बाद बारिश का खतरा कम है, लेकिन पहाड़ों में मौसम कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

10000 से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, भारत के खिलाफ हुआ था डेब्यू

विराट कोहली ने रचा कीर्तिमान, धोनी और रोहित छूट गए पीछे, अब निशाने पर ऐतिहासिक आंकड़ा

Latest Cricket News