A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs SA: ध्रुव जुरेल का डबल धमाका, अब प्लेइंग 11 से बाहर निकालना हो जाएगा मुश्किल

IND vs SA: ध्रुव जुरेल का डबल धमाका, अब प्लेइंग 11 से बाहर निकालना हो जाएगा मुश्किल

IND-A vs SA-A: भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीमों के बीच खेली जा रही 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से ध्रुव जुरेल का दूसरी पारी में भी बल्ले से कमाल देखने को मिला है।

Dhruv Jurel- India TV Hindi Image Source : PTI ध्रुव जुरेल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है, जिसको लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का नाम भी शामिल है। अभी भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके दूसरे मुकाबले में ध्रुव जुरेल का बल्ले से डबल धमाका देखने को मिला है, जिसके बाद उन्हें अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर निकालना अब मुश्किल काम दिख रहा है।

जुरेल ने दूसरी पारी में लगाया बेहतरीन शतक

साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी में तो ध्रुव जुरेल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली ही थी तो वहीं उन्होंने दूसरी पारी में भी ये कारनामा दिखाया। जुरेल की दोनों इनिंग में आई शतकीय पारी ने टीम इंडिया को इस मैच से मुश्किल परिस्थिति से निकालने का काम किया है। जुरेल जब दूसरी पारी बल्लेबाजी करने उतरे थे तो उस समय तक भारतीय ए टीम ने सिर्फ 100 के करीब रन बनाए थे। इसके बाद जुरेल ने हर्ष दुबे के साथ मिलकर ना सिर्फ टीम को इस स्थिति से बाहर निकाला बल्कि जीत की पोजीशन पर पहुंचाने का काम किया। जुरेल के बल्ले से दूसरी पारी में नाबाद 127 रन देखने को मिले, जिसके दम पर टीम इंडिया ने इस मैच में अपनी दूसरी पारी 382 रनों के स्कोर पर घोषित करने के साथ साउथ अफ्रीका-ए टीम को 417 रनों का बड़ा टारगेट दिया है।

ध्रुव जुरेल इस मामले में बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय-ए टीम की तरफ से साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है, जिसमें वह सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए दोनों पारियों में शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं इससे पहले ये कारनामा साल 2014 में नमन ओझा ने किया था, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मुकाबले की दोनों पारियों में शतक लगाया था।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: तिलक वर्मा क्यों नहीं खेल रहे हैं पांचवां मैच, कप्तान ने इस खिलाड़ी को दिया मौका

वनडे और ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह

Latest Cricket News