1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: तिलक वर्मा क्यों नहीं खेल रहे हैं पांचवां मैच, कप्तान ने इस खिलाड़ी को दिया मौका

IND vs AUS: तिलक वर्मा क्यों नहीं खेल रहे हैं पांचवां मैच, कप्तान ने इस खिलाड़ी को दिया मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 08, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 01:45 pm IST

IND vs AUS: आखिरी टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से आगे है।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। इस बीच आपको बता दें कि आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। तिलक वर्मा की जगह आज के मैच में रिंकू सिंह को मौका मिला है।

तिलक वर्मा को लेकर सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

तिलक वर्मा को लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि आज के मैच के लिए उन्हें आराम दिया गया है और उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका मिला है। आपको बता दें कि तिलक वर्मा आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं और जन्मदिन के मौके पर उन्हें मैच खेलने के लिए नहीं मिला। इस सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो वो उतना अच्छा नहीं रहा था। उनके बल्ले से 4 मैचों की 3 पारियों में 34 रन आए थे। अब आज के मैच में रिंकू सिंह का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने लायक बात होगी।

टीम इंडिया ने सीरीज में की शानदार वापसी

टी-20 सीरीज की बात करें तो वहां पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरे और चौथे टी-20 में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की। तीसरे टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। वहीं चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 48 रन से हराया था। अब टीम इंडिया इसी मोमेंटम को पांचवें मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी।

IND vs AUS: पांचवें मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया - मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा

भारत - अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा के पास बड़ा मौका, 11 रन बनाते ही अपने नाम करेंगे ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs AUS: गेंदबाज या बल्लेबाज, ब्रिस्बेन की पिच पर किसे मिलेगा फायदा, पढ़ें Pitch रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल