1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे और ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह

वनडे और ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 08, 2025 07:52 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 07:54 am IST

श्रीलंका की टीम 11 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने टीम का ऐलान का कर दिया है।

Srilanka Cricket Team- India TV Hindi
श्रीलंका क्रिकेट टीम Image Source : AP

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच नवंबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज के लिए अलावा इस दौरे पर टी-20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जहां पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ जिम्बाब्वे की टीम खेलेगी। इस दौरे पर सबसे पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 11 नवंबर से होगा। वहीं ट्राई सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।

ईशान मलिंगा को मिली वनडे टीम में जगह

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका के स्क्वॉड में दिलशान मदुशंका को जगह नहीं मिली है। चोट की वजह से वह सीरीज से बाहर हुए हैं और उनकी जगह ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, नुवानिदु फर्नांडो, मिलन प्रियानथ रत्नायके, निशान मधुश्का और दुनिथ वेल्लालागे को भी टीम से बाहर किया गया है, जबकि लहिरू उदारा, कामिल मिशारा, प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

मथीशा पथिराना हुए टी-20 सीरीज से बाहर

टी-20 स्क्वॉड की बात करें तो वहां मथीशा पथिराना को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह आगामी ट्राई सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह असिथा फर्नांडो को मौका टीम में शामिल किया गया है। एशिया कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली श्रीलंका की टीम ने T20I स्क्वॉड में चार और बदलाव किए हैं। नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने और बिनुरा फर्नांडो की जगह भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, दुशान हेमंथा और ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया है।

6 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका की टीम

बता दें कि श्रीलंका की टीम 6 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। आखिरी बार टीम ने साल 2019 में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था, तब वनडे सीरीज में टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीलंका का वनडे स्क्वॉड: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, लहिरू उदारा, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कमिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, जेफ्री वेंडरसे, दुश्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा

श्रीलंका का T20I स्क्वॉड: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कमिल मिशारा, दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, दुशन हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: एशिया कप ट्रॉफी विवाद में आया बड़ा अपडेट! BCCI ने ICC मीटिंग में उठाया मुद्दा

IND vs AUS: गाबा में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? किस खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल