1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैचों ने डुबोई लुटिया! भारत के खिलाफ पहले 2 मैच गंवाने के बाद सामने आया न्यूजीलैंड कोच का दर्द

कैचों ने डुबोई लुटिया! भारत के खिलाफ पहले 2 मैच गंवाने के बाद सामने आया न्यूजीलैंड कोच का दर्द

न्यूजीलैंड की टीम को अपने घर पर टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में काफी करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें एक समय दोनों मुकाबलों में उनकी स्थिति बेहतर थी। अब इसको लेकर कीवी हेड कोच रॉब वाल्टर का दर्द इसको लेकर सामने आया है।

Rob Walter And Mitchell Santner- India TV Hindi
Image Source : AFP रॉब वाल्टर और मिचेल सैंटनर

भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपने घर पर खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें दोनों ही मैचों में उनके पास जीत हासिल करने का शानदार मौका था लेकिन अहम समय पर की गईं गलतियां भारी पड़ गई। अब पहले मैच में मिली हार को लेकर न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने यह माना कि दोनों ही मैच हम आसानी से जीत सकते थे, लेकिन हम उसे जीत में बदलने में कामयाब नहीं हो सके। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन के स्टेडियम में 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।

हमने ऐसे मौके गंवाए जिनसे मैच में जीत हासिल की जा सकती थी

वेलिंग्टन में तीसरे टी20 मुकाबले के लिए पहुंचने के बाद न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने पहले दो मुकाबलों में मिली हार को लेकर कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में जीत और हार का अंतर बहुत कम होता है। दोनों मैचों में हम आसानी से जीत सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शायद हर बार हमने कुछ ऐसे मौके गंवा दिए जिनसे हम मैच को अपने नाम कर सकते थे। यह थोड़ी निराशा की बात है, लेकिन हमने जिस तरह से खेला है उससे मैं काफी खुश भी हूं। इस सीरीज से पहले एक टीम के तौर पर हमने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला। मुझे लगता है कि हमने हर मैच में लगभग 80 फीसदी समय तक काफी अच्छा खेल दिखाया। बस हम हर बार मैच को जीत में नहीं बदल पाए, जो कि निराशाजनक है। वहीं दूसरे मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने अपने दिए बयान में कहा था कि कुछ कैच छूटना और फील्डिंग में गलतियां करना ही  मैच में हार-जीत का कारण बन गया।

वर्कलोड को मैनेज करने के लिए तेज गेंदबाजों को दिया गया आराम

टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिसको लेकर रॉब वाल्टर ने कहा कि ब्लेयर टिकनर और मैट फिशर टीम से जुड़ेंगे। हम एक प्रोसेस के तहत आगे बढ़ रहे हैं ताकि तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हर खिलाड़ी को तैयार होने का मौका मिले और जब वह मैदान पर उतरें ताकि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। उम्मीद है कि यह हमारे लिए यह फैसला बेहतर साबित होगा।

ये भी पढ़ें

 

न्यूजीलैंड में भारतीय ओपनर्स की खुली पोल, उपकप्तान केएल राहुल का बुरा हाल, जायसवाल फिर हुए फ्लॉप

न्यूजीलैंड में देवदत्त पडिक्कल ने संभाली टीम की डूबती नैया, 100 रन के पार पहुंचाया स्कोर

Latest Cricket News