A
Hindi News खेल क्रिकेट इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का हुआ बुरा हाल, चेहरे पर लगी ऐसी चोट कि पहचानना भी हुआ मुश्किल

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का हुआ बुरा हाल, चेहरे पर लगी ऐसी चोट कि पहचानना भी हुआ मुश्किल

इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो को पोस्ट किया है, जिसमें उनके चेहरे पर काफी गंभीर चोट लगी हुई है। स्टोक्स ने अपनी इस इंजरी के बारे में जानकारी खुद शेयर की है।

Ben Stokes- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/BENSTOKES बेन स्टोक्स

वर्ल्ड क्रिकेट का ध्यान जहां अभी पूरी तरह से 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर है, तो वहीं इसी बीच इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर एक अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके चेहरे की पूरी हालत खराब दिख रही है। इंग्लैंड की टीम एशेज 2025-26 गंवाने के बाद जहां श्रीलंका के लिए रवाना हो गई थी तो वहीं बेन स्टोक्स वापस देश लौट गए थे। इसके बाद उन्होंने अब एक सोशल मीडिया पर अपने चेहरे पर लगी चोट को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनके चेहरे का नक्शा पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

आंख में दिख रही साफतौर पर सूजन

बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने चेहरे पर चोट लगने के बाद एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उनकी एक आंख साफतौर पर सूजी हुई नजर आ रही है। वहीं आंख के नीचे काला पड़ गया है और गाल पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे हैं। वहीं चोट लगने के बाद खून को रोकने के लिए स्टोक्स ने अपनी नाक के अंदर पट्टी भी लगाई हुई है। यह हादसा तब हुआ जब वह डरहम के इंडोर ट्रेनिंग फैसिलिटी में अभ्यास कर रहे थे। अब इस चोट के लगने के बाद स्टोक्स इस इंजरी के बाद कब तक पूरी तरह से फिट हो पाएंगे इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके चेहरे का नक्शा पूरी तरह से बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है।

इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप का नहीं हैं हिस्सा

इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए काफी पहले श्रीलंका पहुंच गई थी, जहां उन्होंने तैयारी परखने के लिए श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली। बेन स्टोक्स ने पिछले काफी समय से लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट से दूरी बनाई हुई है, जिसमें उनकी कोशिश टेस्ट क्रिकेट पर अधिक ध्यान लगाने की है। इंग्लैंड ने जब साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था, तो उसमें स्टोक्स ने फाइनल मैच में अहम भूमिका अदा की थी। हालांकि उन्होंने साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला था और इस बार भी हिस्सा नहीं हैं।

ये भी पढ़ें

 

बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला खेलने का मौका, अब स्कॉटलैंड टीम के कप्तान ने दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: सलमान अली आगा को नहीं पता कुछ, बोले. हमें पक्का नहीं पता कि क्या होगा

Latest Cricket News