1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश कप्तान नैट साइवर-ब्रंट पर आया बड़ा अपडेट, NZ के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच से भी हो गईं बाहर

इंग्लिश कप्तान नैट साइवर-ब्रंट पर आया बड़ा अपडेट, NZ के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच से भी हो गईं बाहर

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की वापसी में लगातार देरी हो रही है। अब खबर आई है कि इंग्लिश कप्तान अगले मैच में भी नहीं खेल पाएंगी।

Nat Sciver Brunt - India TV Hindi
Image Source : AP नैट साइवर ब्रंट

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड ने लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम है। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के बाद टीम की कप्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की चोट को लेकर मिली-जुली खबर है। इंग्लैंड की कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का आखिरी ग्रुप मैच भी नहीं खेल पाएंगी। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के कुछ ही मिनटों बाद इंग्लैंड ने चोटिल कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के बारे में ताजा जानकारी दी है। साइवर-ब्रंट पिंडली की समस्या से जूझ रही थीं और जब इंग्लैंड ने 24 जून को लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की की, तो वह बाहर से मैच देख रही थीं। इससे पहले इंग्लिश कप्तान ने 20 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच भी मिस किया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगी कप्तान

वेस्टइंडीज पर जीत के कुछ ही समय बाद इंग्लैंड ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि साइवर-ब्रंट की रिकवरी अच्छी हो रही है, लेकिन वह द ओवल में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच नहीं खेल पाएंगी। बयान में कहा गया कि नैट साइवर-ब्रंट का MRI स्कैन हुआ था और उससे पता चला है कि वह अच्छी तरह ठीक हो रही हैं। नैट ने 24 जून को नेट्स में बल्लेबाजी भी की। हालांकि, उनकी पिंडली इलाज का अच्छा असर दिखा रहा है, लेकिन इंग्लैंड की मेडिकल टीम का मानना ​​है कि उन्हें  रिहैबिलिटेशन के लिए थोड़ा और समय चाहिए, इसलिए वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेल पाएंगी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड अपने ग्रुप में लगातार 3 जीत के बाद टॉप पर है। टीम के 8 पॉइंट हैं। द ओवल में न्यूजीलैंड खिलाफ जीत से यह पक्का हो जाएगा कि इंग्लैंड बिना कोई मैच हारे ग्रुप B में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जाएगी, जहां नॉकआउट स्टेज में उनका मुकाबला ग्रुप A की रनर-अप टीम से होगा।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप मैच में हुआ बड़ा विवाद, थर्ड अंपायर से हो गई बहुत बड़ी गलती? VIDEO हो रहा वायरल

इंग्लैंड T20 WC के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, वेस्टइंडीज को 38 रनों से दी मात

Latest Cricket News