A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत को किस नंबर पर करनी चाहिए बैटिंग? पूर्व कप्तान ने IPL से पहले दे डाली बड़ी सलाह

ऋषभ पंत को किस नंबर पर करनी चाहिए बैटिंग? पूर्व कप्तान ने IPL से पहले दे डाली बड़ी सलाह

IPL 2026 के एक्शन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। क्रिकेट फैंस को 28 मार्च से IPL का एक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें कई बड़े सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से आगाज होगा। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अप्रैल महीने की पहली तारीख को अपने अभियान का आगाज करेगी। ऐसे में LSG के कप्तान ऋषभ पंत पहले मैच की तैयारियों में जुटे हैं। इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ऋषभ पंत को बड़ी सलाह दी है। फाफ डु प्लेसिस का मानना ​​है कि ऋषभ पंत को अपनी बैटिंग का ज्यादा से ज्यादा असर दिखाने के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंत को ज्यादा रिस्क लेने से बचना होगा और अपने शॉट्स पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। 

नंबर-3 पर जड़ा सैकड़ा

पिछले सीजन की बात की जाए तो पंत बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। IPL 2025 में पंत ने अलग-अलग नंबर पर खुद को आजमाया, लेकिन लय हासिल नहीं कर सके। कभी वह नंबर 4 पर खेले, कभी ओपनर के तौर पर और कभी-कभी बैटिंग ऑर्डर में नीचे भी खेलने आए। लेकिन आखिर में नंबर 3 पर ही उन्होंने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी लीग मैच में उन्होंने तीसरे नंबर बैटिंग करते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 118 रनों की पारी खेली।

जियोस्टार के IPL Today Live शो पर बात करते हुए डु प्लेसिस ने कहा कि हो सकता है कि पंत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करने का एक मौका हो। आंकड़े बताते हैं कि अगर उन्हें अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाना है, तो नंबर 3 की जगह उनके लिए सबसे अच्छी रहेगी। उन्हें लगता है कि इस सीजन में वह LSG के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे, जबकि निकोलस पूरन नंबर 4 पर आ जाएंगे।

LSG की बैटिंग मजबूत

RCB के पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि LSG के 2026 के ऑक्शन और उन्होंने जिन खिलाड़ियों को साइन किया है, उसे लेकर उनकी रणनीति को देखें, तो उनकी बैटिंग लाइन-अप बहुत मजबूत दिखती है। पंत के साथ-साथ एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श और पूरन उनके मुख्य खिलाड़ी हैं। बता दें, IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च यानी शनिवार को बेंगलुरु में होगी, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जबकि LSG 1 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

यह भी पढ़ें

कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

क्रुणाल पांड्या के नाम है IPL का ये खास रिकॉर्ड, दो फाइनल में कर चुके हैं गजब का कारनामा

Latest Cricket News