1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी पर लगा 2 मैच का बैन, इस वजह से PCB ने लिया कड़ा एक्शन

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी पर लगा 2 मैच का बैन, इस वजह से PCB ने लिया कड़ा एक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने स्टार बल्लेबाज पर 2 मैच का बैन लगा दिया है। इस खबर से क्रिकेट जगत काफी हैरान है।

Fakhar Zaman- India TV Hindi
Image Source : PTI फखर जमां

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज फखर जमां को बॉल टैंपरिंग के गंभीर आरोप में दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। इस फैसले ने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने 31 मार्च को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फखर जमां को टूर्नामेंट के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-3 उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह मामला आर्टिकल 2.14 से जुड़ा है, जो गेंद से छेड़छाड़ यानी बॉल टैंपरिंग की कैटेगिरी में आता है। 

लाहौर vs कराची मैच में गेंद से हुई छेड़छाड़

यह घटना 29 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई। मैच के अंतिम ओवर से पहले ऑन-फील्ड अंपायरों ने लाहौर की टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई और गेंद बदलने का फैसला लिया था। फखर पर यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और फोर्थ अंपायर तारिक रशीद द्वारा लगाया गया। हालांकि, फखर ने इस आरोप से इनकार किया और मामले को चुनौती देने का फैसला किया, जिसके बाद अनुशासनात्मक सुनवाई हुई।

फखर मिस करेंगे 2 मैच

मैच रेफरी रोशन महानामा ने सबूतों की समीक्षा और फखर की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, टीम डायरेक्टर समीम राणा और मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद थे। लेवल-3 उल्लंघन के तहत कम से कम एक मैच और अधिकतम दो मैच का बैन लगाया जा सकता है। फखर जमां को अधिकतम सजा दी गई है, जिसके चलते वह अब 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ लाहौर में होने वाले मैच और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ कराची में होने वाले मुकाबले से बाहर रहेंगे।

PSL के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी इस फैसले के खिलाफ 48 घंटे के भीतर टूर्नामेंट की टेक्निकल कमेटी में अपील कर सकते हैं। फखर जमां पर लगा यह बैन लाहौर की टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस फैसले के खिलाफ अपील करते हैं और टीम उनकी गैरमौजूदगी में कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर, ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी

IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग

Latest Cricket News