1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी खबर, ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी

बड़ी खबर, ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 30, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 11:57 pm IST

न्यूजीलैंड की ओर से बड़ी खबर आई है। बांग्लादेश दौरे के लिए T20I और ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

NZ vs BAN- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश दौरे को लेकर न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।। लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे कई स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली ODI और T20I सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्क्वाड में तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्क और ब्लेयर टिकनर की वापसी सबसे बड़ी खबर है। ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर थे। ओ’रूर्क पीठ की चोट से उबरने के बाद ODI टीम में लौटे हैं, जबकि फिशर T20I टीम में शामिल हुए हैं। वहीं टिकनर टखने की चोट से उबर चुके हैं। यही वजह है कि वह दोनों फॉर्मेट की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

कोच ने जताई खुशी

टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने खिलाड़ियों की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में काफी मेहनत की है और अब उनकी वापसी टीम के लिए बेहद अहम है। मौजूदा समय में लगातार क्रिकेट होने के कारण मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बहुत जरूरी है। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फोर्ड ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाए थे और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

टॉम लैथम संभालेंगे कप्तानी

इस दौरे में टीम की कमान टेस्ट कप्तान टॉम लैथम संभालेंगे, क्योंकि नियमित व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर IPL में मुंबई इंडियंस के साथ व्यस्त हैं। इसके अलावा मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क और बेन सीयर्स जैसे खिलाड़ी श्रीलंका में न्यूजीलैंड ए टीम के साथ खेलने के बाद सीधे इस स्क्वाड से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड टीम 13 अप्रैल को रवाना होगी, जबकि पहला ODI मैच 17 अप्रैल से शुरू होगा। इस दौरे पर सबकी नजरें न्यूजीलैंड की नई और संतुलित टीम पर होंगी, जो बांग्लादेश में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

न्यूजीलैंड की ODI टीम: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

न्यूजीलैंड की T20I टीम: टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल