1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिन एलन का कैच आया विवादों के घेरे में, OUT या Not Out को लेकर छिड़ी बहस; देखें VIDEO

फिन एलन का कैच आया विवादों के घेरे में, OUT या Not Out को लेकर छिड़ी बहस; देखें VIDEO

KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने घर पर लखनऊ के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें फिन एलन के कैच आउट को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है जो सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Digvesh Singh Rathi And Finn Allen- India TV Hindi
Image Source : X/AFP दिग्वेश सिंह राठी और फिन एलन

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लीग स्टेज में अपना चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में केकेआर की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें उनकी शुरुआत बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिली और ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसमें थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे दिग्वेश सिंह राठी ने उनका कैच पकड़ा लेकिन अब उसको लेकर विवाद देखने को मिल रहा है।

कैच लेते समय बाउंड्री के काफी करीब थे दिग्वेश सिंह राठी

फिन एलन ने लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के गेंदबाज प्रिंस यादव के खिलाफ दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जब बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया तो गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगने के बाद थर्ड मैन की तरफ हवा में काफी ऊंची गई। इसी दौरान वहां पर फील्डिंग कर रहे दिग्वेश सिंह राठी ने गेंद को कैच कर लिया लेकिन इस दौरान उनका एक पैर बाउंड्री लाइन के काफी करीब था, जो देखने में ऐसा लग रहा था कि बाउंड्री लाइन से टच कर रहा है। हालांकि फील्ड अंपायर ने इस कैच को सही ठहराते हुए तीसरे अंपायर की तरफ इसे नहीं भेजने का फैसला लिया। राठी ने जब कैच को पकड़ा था तो उसके बाद बाउंड्री लाइन पर लगी विज्ञापन की कर्टन भी थोड़ी से हिलती हुई देखने को मिली।

आखिर किसकी थी गलती?

केकेआर के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन के इस कैच को लेकर उठ रहे सवाल पर यदि गलती देखी जाए तो उसमें फील्ड अंपायर जिन्होंने इस कैच को कैच करने के लिए इसे थर्ड अंपायर की तरफ नहीं भेजा। इसके अलावा फिन एलन जो दिग्वेश राठी के कैच पकड़ने के साथ ही पवेलियन की तरफ बढ़ गए, यदि वह अंपायर से कैच को लेकर थर्ड अंपायर की मांग करते तो इसे चेक किया जा सकता था।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही बुमराह को लेकर दिया था ऐलान, कहा - टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा; देखें VIDEO

'मेरे पास जीने के लिए सिर्फ 3-6 महीने बचे थे'; युवराज सिंह ने कैंसर से जूझने पर बताया डॉक्टर ने दिया था क्या जवाब

Latest Cricket News