A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में जन्में खिलाड़ियों को मिली UAE की नागरिकता, इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का सपना हुआ पूरा

भारत में जन्में खिलाड़ियों को मिली UAE की नागरिकता, इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का सपना हुआ पूरा

UAE ने पहली बार पांच क्रिकेटरों को नागरिकता दी है, जिससे वे अब आधिकारिक तौर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। खिलाड़ियों ने इस मौके को सपने के सच होने जैसा बताया और बोर्ड का आभार जताया।

UAE - India TV Hindi
Image Source : AFP यूएई क्रिकेट

UAE क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ी और ऐतिहासिक घटना देखने को मिली है। पहली बार ऐसा हुआ है जब 5 खिलाड़ियों को नेचुरलाइजेशन के जरिए UAE की नागरिकता दी गई है, जिससे अब वे आधिकारिक तौर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। यह कदम UAE क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। खुजैमा तनवीर, अजय कुमार, अक्षदीप नाथ, हरप्रीत भाटिया और अदीब उस्मानी, ये पांचों खिलाड़ी अब UAE के नागरिक बन चुके हैं, जिसमें हरप्रीत और अक्षदीप 2 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ था। बता दें, ये पांचों खिलाड़ी इस समय नेपाल दौरे पर गई 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जहां उन्हें दो T20 इंटरनेशनल और ODI ट्राई-सीरीज खेलनी है।

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक UAE में क्रिकेट ज्यादातर प्रवासी खिलाड़ियों के दम पर खेला जाता रहा है, जो ICC के नियमों के तहत तीन साल देश में रहने के बाद टीम में शामिल होते थे। लेकिन अब नागरिकता मिलने के बाद ये खिलाड़ी पासपोर्ट के आधार पर सीधे UAE के लिए खेल सकेंगे, जो एक बड़ा बदलाव है।

सपना हुआ पूरा

अजय कुमार ने इस खास मौके पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि जिस दिन वह UAE पहुंचे, उसी दिन उनका सपना था कि वह इस देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करें। अब उन्हें यह मौका मिल रहा है और इसके लिए वह UAE, सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद करते हैं। घरेलू और क्लब स्तर पर खेलकर उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने हमारा बहुत अच्छे से ख्याल रखा है। मैनेजमेंट पूरे सफर में हमारे साथ खड़ा रहा। वह बोर्ड और पूरे क्रिकेट समुदाय का आभारी है। वह इस देश के लिए खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

खुजैमा तनवीर ने जताया आभार

वहीं, खुजैमा तनवीर ने भी इस मौके को खास बताते हुए कहा कि UAE के लिए खेलने का मौका मिलने पर वह आभारी हैं। अगर आपको अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो यह किसी भी खिलाड़ी के लिए दुनिया से परे एक एहसास होता है। उन्होंने आगे कहा कि देश आप पर भरोसा कर रहा है और आपको यह मौका दे रहा है, तो उन्हें लगता है कि आप भाग्यशाली हैं। उन्होंने पिछले तीन साल से UAE में घरेलू क्रिकेट खेला है और पिछले दो सीजन ILT20 और अबू धाबी T10 में भी हिस्सा लिया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलना एक शानदार अनुभव रहा है। अब उन्हें UAE के लिए खेलने का मौका मिला है। वह एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का बहुत आभारी हैं, जिन्होंने उनका समर्थन किया।

यह भी पढ़ें

अंजिक्य रहाणे का शर्मनाक कारनामा, बैक टू बैक डक से बदनाम लिस्ट में किया टॉप

वैभव सूर्यवंशी का शिकार करते ही वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बज गया डंका

Latest Cricket News