1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 साल बाद वापसी कर सकता ये पूर्व कप्तान, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया है कमाल

इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 साल बाद वापसी कर सकता ये पूर्व कप्तान, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया है कमाल

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाज ग्रीम क्रेमर 7 साल के लंबे अंतराल के बाद अब एकबार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए दिख सकते हैं। क्रेमर ने खुद को चयन लिए उपलब्ध घोषित कर दिया है।

Graeme Cremer- India TV Hindi
Image Source : GETTY ग्रीम क्रेमर

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 में लगभग साढ़े तीन साल के बाद ब्रेंडन टेलर की वापसी देखने को मिली थी। वहीं अब जिम्बाब्वे टीम के एक और पूर्व कप्तान ग्रीम क्रीमर जो पिछले 7 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं वह वापसी के लिए फिर से तैयार हैं। ग्रीम क्रीमर जो अभी 38 साल के हैं उन्होंने गोल्फ खेलने के लिए क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया था और अपने परिवार के साथ यूएई में जाकर बस गए थे।

नेशनल प्रीमियर लीग में की है वापसी

ग्रीम क्रीमर ने साल 2016 से लेकर 2018 तक जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी भी की है। क्रीमर ने हाल में ही घरेलू क्रिकेट में वापसी की है, जिसमें वह 45 ओवर के क्लब टूर्नामेंट नेशनल प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार क्रीमर नेशनल टीम के चयन के लिए अब उपलब्ध हैं जिसमें उनकी वापसी सितंबर महीने में होने वाले टी20 वर्ल्ड 2026 के क्वालीफायर मैचों को लेकर जिम्बाब्वे की टीम में हो सकती है। ग्रीम क्रीमर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2018 के मार्च महीने में खेला था जो यूएई की टीम के खिलाफ था। जिम्बाब्वे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अफ्रीका क्वालीफायर मैच खेले जाएंगे जो 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक होंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें टॉप-2 टीमें मुख्य इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का करेंगी।

ग्रीम क्रीमर का अब तक ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में ग्रीम क्रीमर के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2004 में खेला था। क्रीमर ने तीनों ही फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के लिए खेला है, जिसमें वनडे में उन्होंने 96 मैच खेलते हुए 30.24 के औसत से कुल 119 विकेट हासिल किए हैं। वहीं टी20 में 29 मैचों में क्रीमर ने खेलते हुए 18.86 के औसत से 35 विकेट लिए हैं, जबकि 19 टेस्ट मैचों में क्रीमर 57 विकेट अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। क्रीमर का बल्ले से भी कमाल देखने को मिला है, जिसमें टेस्ट में जहां उनके नाम एक शतकीय पारी दर्ज है तो वहीं वनडे में वह एक अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें

9 छक्के और केवल 52 बॉल में धमाकेदार सेंचुरी, श्रेयस अय्यर के जोड़ीदार का बड़ा कारनामा

रविचंद्रन अश्विन क्या अब नहीं खेलना चाहते धोनी के साथ? CSK की तरफ से अगले सीजन नहीं दिख सकते खेलते हुए

Latest Cricket News