1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने की एमएस धोनी की बराबरी, इस रिकॉर्ड लिस्ट में हैं अब सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे

हार्दिक पांड्या ने की एमएस धोनी की बराबरी, इस रिकॉर्ड लिस्ट में हैं अब सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 96 रनों से मात देने के साथ तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी एक खास मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : AP हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जो 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, उसमें 96 रनों के अंतर से जीत हासिल करते हुए तीसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया के लिए पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अहम भूमिका निभाई जिसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम प्रमुख तौर शामिल है, जिनका बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के साथ हार्दिक पांड्या ने एक खास मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है।

हार्दिक 9वीं बार टी20 खिताब जीतने वाली टीम का बने हिस्सा

हार्दिक पांड्या अपने टी20 करियर में 9वीं बार किसी टी20 खिताब को जीतने में कामयाब हो सके हैं। हार्दिक अभी तक जहां 2 बार टी20 वर्ल्ड कप, दो बार एशिया कप, इसके अलावा मुंबई इंडियंस की तरफ से चार बार आईपीएल और एक बार गुजरात टाइटंस की तरफ से आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब हो सके हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने इसी के साथ भारतीय के तौर पर सबसे ज्यादा बार टी20 खिताब जीतने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी 9 बार टी20 खिताब अपने करियर में जीता है। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जो 11 बार अपने करियर में टी20 खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं।

सबसे ज्यादा टी20 फाइनल मैच जीतने वाले भारतीय

प्लेयर जीत
रोहित शर्मा 11
हार्दिक पांड्या 9
एमएस धोनी 9
अंबाती रायडू 9
जसप्रीत बुमराह 8
सूर्यकुमार यादव 8
सुरेश रैना 8

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 9 मैचों में बल्ले से 27.12 के औसत से 217 रन बनाए जिसमें वह दो अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब रहे। वहीं हार्दिक के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 160.74 का रहा। वहीं इसके अलावा गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 32.33 के औसत से 9 विकेट हासिल किए। अब हार्दिक पांड्या का जलवा आगामी आईपीएल के 19वें सीजन में देखने को मिलेगा, जिसमें वह मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

पहले वनडे में चार प्लेयर्स करेंगे डेब्यू, बाबर को लेकर शाहीन का बयान, कहा- किसी को ड्रॉप नहीं किया गया

एक ही सीरीज में दो प्लेयर्स करेंगे कप्तानी, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

Latest Cricket News